Name Personality: क्या आपको यह पता है कि आपका नाम सिर्फ आपकी पहचान नहीं है, बल्कि आपके भविष्य और यूनिक पर्सनालिटी का एक आईना भी है? ज्योतिष और अंकशास्त्र की अगर मानें तो, हमारे नाम का पहला अक्षर हमारे स्वभाव से जुड़े कई गहरे राज खोल सकता है. जब बात आती है नाम के पहले अक्षर से पर्सनालिटी के बारे में जानने की, तो इस मामले में इंग्लिश के ‘D’ अल्फाबेट यानी कि हिंदी के ‘द’, ‘ध’, ‘ड’ से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों को बेहद यूनिक और मैजिकल पर्सनालिटी की मालकिन माना गया है. ज्योतिष और अंकशास्त्र के अनुसार इनके जीवन जीने का अंदाज बाकी सभी से काफी अलग होता है, जो उन्हें दुनिया की इस भीड़ में भी सबसे अलग और स्पेशल बनाने का काम करता है. अगर आप एक लड़की हैं और आपका नाम भी ‘D’ अक्षर से शुरू होता है, तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको आपकी पर्सनालिटी के कुछ गहरे छुपे हुए सीक्रेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप खुद भी न जानती हों.

होती हैं दिल की बेहद साफ और सच्ची
अंकशास्त्र के अनुसार जिन भी लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता है वे दिल की बहुत ही साफ होती हैं. इनके मन में जो बातें होती हैं, ठीक वही बातें इनकी जुबान पर भी होती हैं. ये लड़कियां दिखावा करना या फिर पीठ पीछे किसी की बुराई करना बिल्कुल पसंद नहीं करतीं. चाहे बात जो भी हो, ये सीधे सामने वाले के मुंह पर कहना बेहतर समझती हैं और ऐसा ही करती भी हैं. इनकी इसी सच्चाई और ईमानदारी की वजह से लोग इन पर आंख बंद करके भरोसा कर पाते हैं.
यह भी पढ़ें: जिन लड़कों का नाम A से शुरू होता है, उनमें होती हैं ये 7 दमदार खूबियां, जानिए क्या बनाता है उन्हें दूसरों से खास
मेहनत और लगन की पक्की
अंकशास्त्र के अनुसार ये लड़कियां काफी ज्यादा मेहनती भी होती हैं. इन लड़कियों को किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा होता है. अगर ये किसी काम को करने की ठान लें, तो उसे पूरा करके ही दम लेती हैं. चाहे बात पढ़ाई की हो या फिर करियर की, ये लड़कियां अपनी लगन के दम पर जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर लेती हैं. इन्हें शॉर्टकट का रास्ता चुनना बिल्कुल पसंद नहीं होता.
स्वभाव से होती हैं थोड़ी जिद्दी
अगर इन लड़कियों की कमियों पर बात करें, तो इनकी एक छोटी सी कमी जो होती है, वह है इनका जिद्दी स्वभाव. जिन लड़कियों का भी नाम इस अक्षर से शुरू होता है, वे काफी ज्यादा जिद्दी स्वभाव की होती हैं. अगर इन्होंने किसी चीज को पाने का मन बना लिया, तो फिर ये किसी की नहीं सुनतीं. हालांकि, इनका यह जिद्दीपन अक्सर इन्हें सफलता दिलाने में मदद करता है, क्योंकि ये कठिन हालातों में भी हार नहीं मानतीं.
प्यार के मामले में होती हैं वफादार
अंकशास्त्र के अनुसार जब बात प्यार और रिश्तों की होती है, तो इन मामलों में D नाम वाली लड़कियों की कोई भी बराबरी नहीं कर सकता है. ये जिससे भी प्यार करती हैं, पूरे अपने पूरे दिल से करती हैं. ये अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह वफादार होती हैं और सुख-दुख में उनका साथ कभी नहीं छोड़तीं. इनके लिए इनका यह रिश्ता एक पवित्र बंधन की तरह होता है, जिसे निभाने के लिए ये हर पॉसिबल कोशिश करती हैं.
यह भी पढ़ें: कठिन से कठिन हालातों को मात देने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, शांत स्वभाव के पीछे छिपा है सफलता का गहरा राज
हर काम को ऑर्गनाइज्ड तरीके से करना
जिन लड़कियों का भी नाम ‘D’ अक्षर से शुरू होता है, उन्हें चीजें बिखरी हुई बिल्कुल भी पसंद नहीं होती हैं. ये लड़कियां अपने जीवन में, अपने कमरे में और अपने काम में एक डिसिप्लिन रखना और हर काम सही तरीके से करना पसंद करती हैं. इन्हें हर एक चीज ऑर्गनाइज्ड देखना अच्छा लगता है. इनकी इस आदत की वजह से लोग इन्हें बेहद समझदार और जिम्मेदार मानते हैं.
दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार
अंकशास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों का नाम भी ‘D’ अक्षर से शुरू होता है, उनका दिल बहुत बड़ा और स्वभाव काफी दयालु होता है. ये कभी भी किसी को परेशानी में देखना पसंद नहीं करती हैं. अगर इनके सामने कोई भी मदद के लिए हाथ फैलाए, तो ये अपनी पूरी ताकत लगाकर उसकी मदद करती हैं. इनके इसी मददगार स्वभाव के कारण समाज और दोस्तों के बीच इनकी एक अलग और सम्मानजनक पहचान होती है.
जल्दी गुस्सा आना, पर तुरंत शांत भी होना
जिन लड़कियों का नाम ‘D’ अक्षर से शुरू होता है, उनके स्वभाव में एक बात और देखी जाती है कि इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी और बहुत ही तेज आता है. जब इन्हें किसी बात पर नाराजगी होती है, तो ये तुरंत उसे ज़ाहिर कर देती हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि इनका गुस्सा जितनी तेजी से आता है, उतनी ही तेजी से शांत भी हो जाता है. ये अपने अंदर या दिल में किसी के प्रति नफरत या कड़वाहट पालकर नहीं रखतीं.
यह भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद अचानक बदलती है इन लोगों की किस्मत, अंक ज्योतिष में छिपा इनकी सफलता का राज


