Pomegranate Peeling Tips: अनार खाने में जितना स्वादिष्ट और फायदेमंद लगता है, उसे छीलना उतना ही आसान काम नहीं होता. कई लोगों को अनार के दाने निकालना पसंद होता है, लेकिन इसके छिलके और दानों के बीच की झिल्ली हटाने में काफी समय लग जाता है.
अनार का लाल रस हाथों और नाखूनों पर लगकर उन्हें चिपचिपा और गंदा कर देता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान तरीके अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत के मिनटों में अनार के दाने (Pomegranate Peeling Tips) निकाल सकती हैं.
पहले अनार को अच्छी तरह धो लें
अनार छीलने से पहले उसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. फल के बाहर की सतह पर धूल या गंदगी हो सकती है. धोने के बाद इसे किसी साफ कपड़े से पोंछ लें. इससे अनार काटते समय हाथों पर बाहरी गंदगी जाने का डर कम रहेगा.
ऊपर का हिस्सा काटकर निकालें
अब अनार के ऊपर वाला छोटा सा हिस्सा चाकू की मदद से काट दें. बहुत ज्यादा गहराई तक चाकू न चलाएं, बस ऊपर का हिस्सा हटाना है. इसके बाद अनार पर हल्की सी लंबी लाइनें दिखाई देंगी.

अनार को हिस्सों में बांटें (Pomegranate Peeling Tips)
अनार की बाहरी परत पर ऊपर से नीचे की तरफ 4-5 हल्के कट लगाएं. ध्यान रखें कि कट बहुत गहरे न हों. इसके बाद अनार को हाथों से हल्का दबाकर अलग-अलग हिस्सों में खोल लें. इस तरीके से आपको पूरे फल को जोर से काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
पानी में निकालें अनार के दाने
अब एक बड़े कटोरे में साफ पानी भर लें और अनार के टुकड़ों को उसमें डाल दें. पानी के अंदर दानों को धीरे-धीरे अलग करें. इस तरीके का फायदा यह है कि अनार का रस हाथों पर कम लगता है और दाने आसानी से निकल आते हैं.
अनार की सफेद झिल्ली पानी के ऊपर तैरने लगती है, जबकि दाने नीचे बैठ जाते हैं. अब ऊपर तैर रही झिल्ली और छिलके को हाथ से निकालकर अलग कर दें.
छलनी की मदद से निकालें दाने
जब ज्यादातर छिलका और सफेद हिस्सा अलग हो जाए, तो पानी को छलनी से छान लें. इससे अनार के दाने आसानी (Pomegranate Peeling Tips) से मिल जाएंगे. अब इन्हें एक साफ कटोरे में निकालकर इस्तेमाल कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: केले जल्दी पड़ जाते हैं काले? इस आसान ट्रिक से लंबे समय तक रहेंगे ताजे
The post बिना हाथ गंदे किए मिनटों में छीलें अनार, जानें आसान तरीका appeared first on Prabhat Khabar.

