लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

CNG Price: 2 रुपए बढ़ने के बाद अब कितने रुपए में मिल रही सीएनजी, दिल्ली-NCR समेत 22 शहरों के ताजा दाम देखें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG इस्तेमाल करने वालों को भी बड़ा झटका लगा है. दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. इस बार दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों ने आम लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, खासकर उन लोगों की जो रोजाना CNG गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं.  नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में CNG अब 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं.

क्यों बढ़ रहे हैं CNG के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों पर दबाव बना हुआ है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में बढ़ोतरी का असर सीधे घरेलू कीमतों पर दिखाई देता है. तेल और गैस कंपनियों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत की वजह से कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है. पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम भी कई बार बढ़ चुके हैं.

इन राज्यों में 100 रुपए से कम में बिक रहा पेट्रोल, लेकिन क्यों? जानिए टैक्स का पूरा गणित

दिल्ली-NCR समेत 22 शहरों के ताजा CNG रेट- 

CNG Retail Prices 26th May 2026
NCT of Delhi Rs. 83.09/- per Kg
Noida Rs. 91.70/- per Kg
Ghaziabad Rs. 91.70/- per Kg
Muzaffarnagar Rs. 91.58/- per Kg
Meerut Rs. 91.58/- per Kg
Shamli Rs. 91.58/- per Kg
Gurugram Rs. 88.12/- per Kg
Rewari Rs. 87.70/- per Kg
Karnal Rs. 87.43/- per Kg
Kaithal Rs. 88.43/- per Kg
Kanpur Rs. 94.42/- per Kg
Hamirpur Rs. 94.42/- per Kg
Fatehpur Rs. 94.42/- per Kg
Ajmer Rs. 92.44/- per Kg
Pali Rs. 92.44/- per Kg
Rajsamand Rs. 92.44/- per Kg
Mahoba Rs. 89.42/- per Kg
Banda Rs. 89.42/- per Kg
Chitrakoot Rs. 89.42/- per Kg
Hapur Rs. 92.70/- per Kg
Gautam Budh Nagar Rs. 91.70/- per kg
Greater Noida Rs. 91.70/- per Kg

ऑटो और कैब चालकों की बढ़ी परेशानी

CNG महंगी होने का सबसे ज्यादा असर ऑटो, टैक्सी और कैब ड्राइवरों पर पड़ रहा है. उनका कहना है कि कमाई का बड़ा हिस्सा अब ईंधन में ही चला जा रहा है. कई ड्राइवर किराया बढ़ाने की मांग भी करने लगे हैं. वहीं रोज ऑफिस जाने वाले लोग भी परेशान हैं. पहले लोग पेट्रोल-डीजल से बचने के लिए CNG गाड़ियां खरीद रहे थे, लेकिन अब CNG भी लगातार महंगी होती जा रही है.

क्या और बढ़ सकते हैं दाम?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतें ऊंची बनी रहीं, तो आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल पूरी दुनिया की नजर मिडिल ईस्ट के हालात पर बनी हुई है.

अगले 4 दिन बंद रहेगा बैंक, जानें आपके शहर में कब रहेगी बकरीद की छुट्टी?

आम आदमी का बजट बिगड़ा

पिछले कुछ दिनों में सिर्फ CNG ही नहीं, बल्कि पेट्रोल, डीजल और दूसरी जरूरी चीजों के दाम भी बढ़े हैं. ऐसे में मध्यम वर्ग और रोज कमाने-खाने वाले लोगों का बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है. अब लोगों को डर है कि अगर इसी तरह कीमतें बढ़ती रहीं, तो आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्ट और रोज का खर्च और ज्यादा बढ़ सकता है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment