अंबानी परिवार की छोटी बहु राधिका मर्चेंट एक बार फिर अपने खास लुक और महंगे एक्सेसरीज को लेकर सुर्खियों में है. 6 सितंबर को मुंबई में आयोजित मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की 40वीं जयंती पार्टी में अनंत अंबानी की पत्नी राधिका अपने खास अंदाज में पहुंची. इस इवेंट के लिए उन्होंने ऐसा आउटफिट और ज्वेलरी चुना, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. खासतौर पर उनका बड़ा पन्ना और डायमंड नेकलेस, घड़ी और बर्किन बैग उनके पूरे लुक की सबसे खास चीजें रहीं.
राधिका ने इस खास मौके पर प्रिंटेड स्कर्ट के साथ कढ़ाई वाली जैकेट पहनी थी. इसके साथ उन्होंने ऐसे बेशकीमती एक्सेसरीज कैरी किए, जिनकी कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आइए जानते हैं राधिका मर्चेंट के इस लग्जरी लुक में क्या-क्या खास था.
राधिका की घड़ी और बर्किन बैग की कीमत कितनी?
राधिका के इस खास लुक की चर्चा सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके एक्सेसरीज ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. रिपोर्ट के मुताबिक, राधिका की घड़ी की कीमत करीब 20 लाख डॉलर बताई गई, जो भारतीय करेंसी में करीब 16.5 करोड़ रुपये थे. वहीं, उनके डायमंड से सजे बर्किन बैग की कीमत करीब 30 लाख डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में 24.5 करोड़ रुपये बताई गई. यानी सिर्फ घड़ी और बैग की कुल कीमत करीब 50 लाख डॉलर जो भारतीय करेंसी में 41 करोड़ रुपये बैठती है.
अलर्ट! कल से 3 दिन लगातार बैंक रहेंगे बंद, ऐसे निपटाए अपने जरूरी काम
पन्ने और हीरे के बड़े पेंडेंट ने खींचा ध्यान
राधिका मर्चेंट ने अपने लुक को बेहद खास ज्वेलरी के साथ पूरा किया था. उनके गले में एक बड़ा पेंडेंट नजर आया, जिसमें बड़ा हीरा और पन्ने की खास डिजाइन दिखाई दी. इसके अलावा उन्होंने बड़े पन्ने की अंगूठी और झूमर जैसे डिजाइन वाले ईयररिंग्स भी पहने थे. इन गहनों में भारतीय पारंपरिक शिल्प की झलक भी दिखाई दी.
जैकेट-स्कर्ट में दिखा स्टाइलिश अंदाज
राधिका ने फ्लोरल प्रिंट वाली जैकेट और स्कर्ट का सेट पहना था, जिसमें डीप नेकलाइन, पैडेड शोल्डर, फुल स्लीव्स और स्ट्रक्चर्ड पेप्लम डिजाइन था. इसके साथ उन्होंने फिटेड मिडी लेंथ पेंसिल स्कर्ट पहनी, जिससे उनका यह आउटफिट काफी एलिगेंट नजर आया.
सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खबर, रिफंड पोर्टल शुरू, होगा 20 लाख दावों का होगा निपटारा

