लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कौन-कौन से मुस्लिम देशों ने रुकवाई ईरान-अमेरिका की जंग, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने थैंक्यू नोट संग गिना दिए सारे नाम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

US Iran Peace Deal: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच गहन वार्ता के बाद समझौते पर सहमति बन गई है और सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों को तत्काल और स्थायी रूप से समाप्त करने का फैसला किया गया है. इसमें लेबनान में चल रही सैन्य गतिविधियां भी शामिल हैं.

19 जून को स्विट्जरलैंड में होगा आधिकारिक हस्ताक्षर

शहबाज शरीफ ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के बीच हुए शांति समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर समारोह 19 जून को स्विट्जरलैंड में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समझौते के लागू होने से पहले इस सप्ताह कई बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें तकनीकी और कार्यान्वयन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें- धमकी के बाद ईरान पर US ने टाला हमला, ट्रंप बोले- डील पर हस्ताक्षर और जगह का जल्द ऐलान

कतर, सऊदी अरब और तुर्किये का जताया आभार

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इस समझौते को सफल बनाने में सहयोग देने वाले देशों का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि कतर के नेतृत्व ने मध्यस्थता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके अलावा सऊदी अरब और तुर्किये के नेतृत्व का भी विशेष योगदान रहा है, जिसकी बदौलत यह समझौता संभव हो सका.

ट्रंप ने भी किया समझौते का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता पूरा होने की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो चुका है और इसके लिए सभी को बधाई.

होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेगी अमेरिकी नाकाबंदी

डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा. उन्होंने कहा कि दुनिया भर के जहाजों को अब बिना किसी शुल्क के इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी. ट्रंप ने अपने संदेश में कहा, “दुनिया के जहाजों, अपने इंजन चालू कर दीजिए. तेल को निकलने दीजिए.” माना जा रहा है कि इस फैसले से वैश्विक तेल बाजार को राहत मिलेगी और ऊर्जा आपूर्ति फिर से सामान्य हो सकेगी.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘ये देशद्रोह की शुरुआत…’, PoK में प्रदर्शनकारियों को ख्वाजा आसिफ की धमकी, जानें कुरान का हवाला देकर क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संग समझौते की तारीख का किया ऐलान, फिर भी मौन साधे बैठा तेहरान, क्या आज हो पाएगी डील?

अमेरिका ईरान के बीच हो गया शांति समझौता, ट्रंप ने किया ऐलान, होर्मुज खोलने को भी मिली मंजूरी

ट्रंप-पुतिन की 55 मिनट की फोनकॉल क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानें क्या-क्या हुआ डिस्कस?

US-Iran Peace Deal: शांति समझौते के लिए मान गया ईरान, फिर भी अमेरिका पर नहीं यकीन, कहा- ‘दुश्मन हमारे आगे…’

पीएम मोदी संग सेल्फी, गले मिले, मजबूत बॉन्डिंग, पीछे बज रहा आरी आरी आरी… मैक्रों ने शेयर किया धुरंधर का गाना

Leave a Comment