लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Buy Now-Pay Later का असली सच क्या है, ये स्मार्ट शॉपिंग टूल है या कर्ज का नया जाल? जानिए

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Online Shopping Scam: ऑनलाइन पेमेंट पिछले काफी दिनों से लोगों के बीच लोकप्रिय है. इससे सामान खरीदना काफी आसान हो गया है. इसी तरह ऑनलाइन शॉपिंग भी लोगों के लिए एक सहूलियत भरा तरीका बन गया है. ग्रोसरी से लेकर कपड़े, खाना तक सबकुछ अब सीधे आपके दरवाजे पर पहुंच जाता है. अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो Buy Now Pay Later ऑप्शन के बारे में तो आप जानते ही होंगे. आइये बताते हैं ये क्या है और कैसे काम करता है?

BNPL क्या है?
BNPL (Buy Now Pay Later) यानी पहले खरीदें और बाद में पेमेंट करें. ये एक ऐसा ऑप्शन है जिसके जरिए आप कोई भी सामान तुरंत खरीद सकते हैं और उसकी पेमेंट बाद में एकमुश्त या आसान किश्तों में चुका सकते हैं. इसकी मंजूरी जल्दी मिलती है और इसके लिए ज्यादा दस्तावेजों की भी जरूरत नहीं पड़ती. ये ऑप्शन वैसे तो बहुत सहूलियत भरा लगता है लेकिन असर में क्या ये इतना सहूलियत भरा है? आइये जानें इसके फायदे और नुकसान.

ये भी पढ़ें: Kunal Shah Net Worth: कैसे होती है WhatsApp की कमाई? इसके नए हेड कुणाल शाह के पास कितनी है दौलत? जीरो गिनते रह जाएंगे आप

BNPL के फायदे
पहले खरीदारी करने के बाद पेमेंट करना काफी फायदेमंद हो सकता है. ईइये जानते हैं इसके कुछ मुख्य फायदे.

  • BNPL का सबसे बड़ा फायदा ये है कि एक बार में बड़ी रकम खर्च नहीं करनी पड़ती.
  • किसी भी खरीदारी का किश्तों में पेमेंट की जा सकती है.
  • जीरो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी कई कंपनियां देती हैं.
  • ये पारंपरिक कर्ज की तुलना में सस्ता नजर आता है.
  • अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है उनके लिए BNPL एक आसान ऑप्शन है.

BNPL के नुकसान
खरीदारी करने के बाद पेमेंट करने के लिए थोड़ा समय मिल जाए तो ये किसे पसंद नहीं आएगा. ये तो लोगों को काफी फायदेमंद ही लगता है. लेकिन इसके कई बड़े नुकसान भी हैं, आइये जानें.

  • BNPL ऑप्शन अगर चुन रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा खरीदारी करना नुकसानदायक है. 
  • भुगतान बाद में करना होता है, इसलिए खर्च का एहसास कम होता है.
  • अगर समय पर किश्त या भुगतान नहीं किया तो जुर्माना लग सकता है.
  • खराब भुगतान रिकॉर्ड आपके क्रेडिट स्कोर को भी नुकसान पहुंचा सकता है.
  • भविष्य में लोन लेना मुश्किल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Salary Cut: ऋषभ पंत के ’12 करोड़ के पे-कट’ पर बोले हर्ष गोयनका- कॉर्पोरेट लाइफ में यह सोचना भी असंभव

बता दें कि क्रेडिट कार्ड हो या BNPL ये सभी चीजें लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होती हैं. लेकिन इनका इस्तेमाल सही ढंग से नहीं किया गया तो ये काफी भारी भी पड़ सकती है. ऐसे में ऐसी किसी भी सुविधा का इस्तेमाल आपको सोच समझकर ही करना चाहिए.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Stock Market: बिग बी ने काटी मोटी चांदी, DP Wires में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर अमिताभ बच्चन ने कमाया तगड़ा मुनाफा

Rishabh Pant Salary Cut: ऋषभ पंत के ’12 करोड़ के पे-कट’ पर बोले हर्ष गोयनका- कॉर्पोरेट लाइफ में यह सोचना भी असंभव

अब पेट्रोल-डीजल सस्ता करेगी सरकार! $120 से $76 पर आए कच्चे तेल के दाम, होर्मुज ने दूर की महंगाई की टेंशन

सिद्धांतों पर आधारित निवेश का नया दौर, जानिए कैसे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं सात्विक, शरिया और ईएसजी इंडेक्स

Kunal Shah Net Worth: कैसे होती है WhatsApp की कमाई? इसके नए हेड कुणाल शाह के पास कितनी है दौलत? जीरो गिनते रह जाएंगे आप

Crude Oil: समंदर में खड़े हैं 6.8 करोड़ बैरल तेल के टैंकर, भारत के करीब मंडरा रहे ईरानी जहाज, क्या खरीदेगी सरकार?

Leave a Comment