लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Business Ideas: अगस्त-सितंबर के त्योहारों में कमाना है पैसा? अभी शुरू करें ये बिजनेस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Festival Business Ideas: जुलाई का महीना बस खत्म होने वाला है और अगस्त-सितंबर में कई त्योहार आने वाले हैं. ये त्योहार सिर्फ घरों में खुशियां ही नहीं लाते, बल्कि कमाई के नए मौके भी लेकर आते हैं. अगर आप कोई छोटा बिजनेश शुरू करना चाहते हैं तो इन महीनों से बेहतर समय आपको शायद ही मिले. रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और ओणम जैसे त्योहारों के समय लोग बाजरों में खरीदारी करने निकलते हैं. अगर आप ऐसा कोई बिजनेस शुरू कर दें, जिसकी मांग इन दिनों बढ़ती है, तो आप सिर्फ इन दो महीनों में ही अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं

मिठाई और गिफ्ट का बिजनेश करें शुरू

अगस्त के महीने में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. इस दौरान राखी, मिठाई से लेकर गिफ्ट हैंपर तक की मांग बढ़ जाती है. अगर आप होलसेल में राखियां और गिफ्ट खरीदकर बेचते हैं तो आपको अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है. साथ में मिठाई भी रखते हैं तो ग्राहकों को एक ही जगह पर सारा जरूरी सामान मिल जाएगा. इससे आपकी अच्छी बिक्री हो जाएगी.

बोतल-कैन से हटेगा ‘एनर्जी ड्रिंक’ का लेबल, सरकार ने कंपनियों को दी डेडलाइन

मेहंदी लगाने का बिजनेस

अगर आपको मेहंदी लगानी आती है तो आप किसी भी बाजार में अपना स्टॉल लगा सकते है, जैसे किसी कपड़े या फिर खाने-पीने की दुकान के बाहर एक टेबल लगाकर बैठ सकते हैं. अगस्त-सितंबर के महीने में कई त्योहार आते हैं, जिसमें महिलाएं मेहंदी लगवाने बाजार जाती हैं. इससे आप पूरे दिन में अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं. केवल 2 से 3 दिन के अंदर ही आप अच्छे पैसे कमा लेंगे.

पूजा-पाठ का सामान बेचें

त्योहारों के समय पूजा-पाठ के सामानों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोगों को अगरबत्ती, रोली, कलश, नारियल और अन्य पूजा सामग्री की जरूरत पड़ती है. अगर आप मंदिर या ऐसी जगह पर ये बिजनेस शुरू कर दें, जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है तो आपकी अच्छी कमाई हो जाएगी. इसमें आपको ज्यादा निवेश करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

पाउडर से हुआ कैंसर, केस बंद करने के लिए जॉनसन बेबी देगी 52 हजार करोड़

कॉस्मेटिक का भी कर सकते हैं बिजनेस

त्योहार के समय में कपड़ों और कॉस्मेटिक की भी मांग बढ़ जाती है. इस दौरान महिलाएं सजने-संवरने के सामान की खूब खरीदारी करती हैं. ऐसे में आप चूड़ियां, बंदी और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं. इसकी एक स्टॉल ऐसी जगह लगाएं, जहां पर लोग आते-जाते हो. इससे भी आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं.

बिजनेस शुरू करने से पहले जानें जरूरी बात

  • आप बिजनेस की शुरुआत में कम पैसे निवेश करें.
  • लोकेशन ऐसी देखें, जहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता हो.
  • लोगों की मांग की ध्यान पूरा रखें.
  • सही योजना के साथ आप अगस्त-सितंबर के महीने में बिजनेश शुरू कर सकेंगे.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment