अहमद खान निर्देशित ‘वेलकम टू द जंगल’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और वीकडेज में भी इस खूब ऑडियंस मिल रही है इसी के साथ इसकी कमाई भी बढ़ रही है.वहीं रिलीज के पांच दिनों में ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. चलिए यहां इसका दुनियाभर में 5 दिनों का कलेक्शन जानते हैं.
‘वेलकम टू द जंगल’ ने वर्ल्डवाइड पांच दिनों में कितना कमाया?
‘वेलकम टू द जंगल’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स से मिला जुला रिव्यू मिला था लेकिन ये देखते ही देखते फैमिली ऑडियंस की फेवरेट बन गई. रिलीज के पांच दिनों में इसने देश और दुनियाभर में शानदार कमाई कर डाली है. बता दें कि ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पांचवें दिन 10 हजार 616 शो में भात में 9.25 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म की कुल इंडिया नेट कमाई 81.50 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इंडिया ग्रॉस कमाई 97.17 करोड़ रुपये है.
वहीं ओवरसीज में इसने पांचवें दिन 3.00 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 22.95 करोड़ पहुंच गई है. इसी के साथ इसका पांच दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120.12 करोड़ हो गया है.
वर्ल्डवाइड 25 फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को दी मात
‘वेलकम टू द जंगल’ ने दुनियाभर में 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रामचरण की पेद्दी (हिंदी) (26.25) वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है (87.78 करोड़) से लेकर आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो (77.81 करोड़) तक की फिल्मों सहित साल की 25 मूवीज की दुनियाभर में हुई लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है. अब इसका टारगेट राजा शिवाजी की 129.7 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई को मात देना है. जिसके बाद ये साल की दुनियाभरम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी फिल्म बन जाएगी
ये हैं वर्ल्डवाइड साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- धुरंधर 2-1850.85 करोड़
- बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
- भूत बंगला- 292.64 करोड़
- कॉकटेल 2- 149 करोड़
- राजा शिवाजी- 129 करोड़
- वेलकम टू द जंगल- 120.12 करोड़
‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओरिजनल वेलकम को चटाई धूल
वहीं रिलीज के पांचवें दिन 120.12 करोड़ कमाकर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपनी ओरिजिनल फिल्म ‘वेलकम’ की लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि ओरिजिनल ‘वेलकम’ ने अपनी थिएट्रिकल रिलीज के दौरान दुनिया भर में 117.91 करोड़ कमाए थे. 2007 की इस कॉमेडी फ़िल्म ने भारत में भी अपनी पूरी रिलीज़ के दौरान 70.15 करोड़ (नेट) कमाए थे.
‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में
‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अहमद खान निर्देशित इस फिल्म की बड़ी स्टार कास्ट में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फ़रीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और राजपाल यादव जैसे कलाकार शामिल हैं.
