लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajasthan Assembly Session Live:विधानसभा में सियासी संग्राम, धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक – Rajasthan Assembly Monsoon Session Live Congress March Rajasthan Assembly

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:09 AM, 20-Aug-2026

पहली बार विधायकों को रोका गया: हिंडोली विधायक अशोक चांदना

हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने कहा कि वे 13 साल से विधायक हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब विधायकों को विधानसभा में प्रवेश से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भी पहली बार देखने को मिला है कि सत्र के पहले दिन एक भी कांग्रेस विधायक सदन में नहीं पहुंचा।

10:59 AM, 20-Aug-2026

कांग्रेस का विरोध तेज, सचिन पायलट भी धरने में शामिल हुए

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों को विधानसभा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि मामले में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे। इस दौरान सचिन पायलट भी धरने में शामिल हुए।

10:46 AM, 20-Aug-2026

कांग्रेस विधायकों का धरना, अंदर जाने पर अड़े

राजस्थान विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए। विधायक शिक्षा विभाग में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोका जा रहा है। विधायक अंदर जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

10:43 AM, 20-Aug-2026

विधायक अमीन कागजी का सरकार पर हमला

विधायक अमीन कागजी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों को विधानसभा के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है और मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया है। उन्होंने इसे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करार दिया। कागजी ने कहा कि सरकार जनता के मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। उन्होंने सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति और पिछले दो वर्षों में बच्चों की मौतों का मुद्दा उठाते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और विधानसभा अध्यक्ष पर भी निशाना साधा।

10:37 AM, 20-Aug-2026

राजस्थान विधानसभा परिसर में प्रवेश को लेकर कांग्रेस विधायकों का हंगामा

राजस्थान विधानसभा परिसर में प्रवेश को लेकर हंगामा हो रहा है। विधानसभा के मुख्य दरवाजे पर कांग्रेस विधायकों और मार्शल प्रतिनिधियों के बीच विवाद की स्थिति बनी है। मार्शलों ने मुख्य दरवाजा बंद कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस विधायक अंदर प्रवेश करने पर अड़ गए। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी बनी है। कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

10:17 AM, 20-Aug-2026

सात दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि

सदन में सात पूर्व जनप्रतिनिधियों के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। इनमें पूर्व राज्यपाल डी.वाई. पाटील, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. भास्कर राव सहित राजस्थान विधानसभा के पूर्व सदस्य शामिल हैं।

 

10:17 AM, 20-Aug-2026

छठे सत्र की बैठक सुबह 11 बजे

16वीं राजस्थान विधानसभा के छठे सत्र की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। विधानसभा सचिवालय की कार्य-सूची के अनुसार शुरुआत में गत सत्र में पारित उन विधेयकों का विवरण सदन की मेज पर रखा जाएगा, जिन्हें राज्यपाल की स्वीकृति मिल चुकी है।

09:23 AM, 20-Aug-2026

बीजेपी भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने की तैयारी में

निकाय चुनावों के ऐलान के बीच बीजेपी भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने की तैयारी में है। बुधवार शाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवास पर करीब दो घंटे तक विधायक दल की बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने विधायकों को सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सदन में मजबूती से रखने का टास्क दिया।

08:48 AM, 20-Aug-2026

Rajasthan Assembly Session Live: विधानसभा में सियासी संग्राम, धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

राजस्थान विधानसभा के 16वीं विधानसभा के छठे सत्र की शुरुआत आज सुबह 11 बजे होगी। मानसून सत्र के पहले दिन सात दिवंगत पूर्व जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं, सदन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस विधायक आवास से विधानसभा तक पैदल मार्च निकालेंगे। पार्टी का फोकस सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने और जनता से जुड़े सवालों को सदन में उठाने पर रहेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड:फैसले से पहले रविता के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, जेल जाकर नहीं खाया खाना – Meerut Snakebite Murder Case No Sign Of Remorse On Ravita S Face Before Verdict

नाना पाटेकर का निधन:खेल जगत ने दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि, धवन बोले- सिनेमा ने खो दी विशेष प्रतिभा – Sports Fraternity Social Media Reaction On Veteran Actor Nana Patekar Death Pays Tribute News And Updates

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, निफ्टी 22500 से नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

नाना पाटेकर का निधन:अभिनेता की शिमला से जुड़ी वो यादें, जब फिल्म शूटिंग के बीच पहाड़ों से बनाया था खास रिश्ता – Nana Patekar Shimla Memories Journey Film Shooting Snowfall

चश्मे से स्कैन होगा क्यूआर कोड: जियो के नए एआई स्मार्ट ग्लास से सिर्फ देखकर करें यूपीआई पेमेंट, जानें फीचर्स – Jio Ai Smart Glasses Upi Payment Live Translation Unveiled At Imc 2026 Features

ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी?:डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को तैयार रहने का आदेश, अमेरिका के निशाने पर क्या? – Us Preparing For Major Attack On Iran President Trump Orders Military To Be Ready Nuclear Sites In Crosshairs

Leave a Comment