लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मुझे कुछ हुआ तो ऐसी बमबारी होगी…’:ट्रंप ने फिर जताई अपनी हत्या की आशंका, ईरान को धमकी में क्या-क्या कहा? – Trump Says He Has “left Instructions” To Strike Iran If He Is Assassinated

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में कामयाब होता है, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई में अत्यधिक सैन्य बल का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने पहले ही निर्देश दे दिए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को द न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा, मैं काफी लंबे समय से उनकी सूची में हूं। हम इस स्थिति से निपट रहे हैं। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा, बस एक बात है, मैंने निर्देश दे दिए हैं कि अगर मेरे साथ कुछ भी होता है, तो सचमुच उन पर ऐसे स्तर पर बमबारी की जाए, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इस्राइल ने उनके साथ यह खुफिया जानकारी साझा की है कि ईरान उनकी हत्या का प्लान बना रहा है, तो उन्होंने कहा, नहीं, नहीं। इस्राइल से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।

ईरान को लेकर ट्रंप ने क्या दावा किया?

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान कई वर्षों से उनकी हत्या करना चाहता है। उन्होंने कहा, मैं लंबे समय से ईरान की मारने वालों की सूची में पहले नंबर पर हूं और यही जिंदगी है। 

ये भी पढ़ें: US-Iran Tensions: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- बातचीत चाहता था ईरान, हम तैयार; लेकिन अब युद्धविराम खत्म

क्या पहले भी ट्रंप दे चुके हैं ऐसी चेतावनी?

फरवरी 2025 में भी ट्रंप ने इसी तरह कहा था कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है, तो उन्होंने जवाबी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कहा था, मैंने निर्देश दे दिए हैं कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो उनका पूरी तरह विनाश कर दिया जाएगा, कुछ भी नहीं बचेगा। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश:रक्षाबंधन पर पूरे हिमाचल में सरकारी छुट्टी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा एलान – Himachal Raksha Bandhan Government Holiday Hrtc Free Travel Women

अमेरिका में शरिया कानून को ट्रंप की ना:कानून पर रोक का किया समर्थन, कहा- विचारधारा नहीं आम समझ पर भरोसा – Trump Rejects Sharia Law In The Us Supports Ban On The Law Says He Relies Common Sense Rather Than Ideology.

बाबा रामदेव क्यों हुए कंगना के विरोधी? अभिनेत्री ने दिया जवाब; बेडरूम वाली टिप्पणी पर योग गुरु से पूछा ये सवाल – Kangana Ranaut Attack On Baba Ramdev On Bedroom Controversy Tells Why He Become Anti

खेलो इंडिया डायलॉग:’जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी; जानें क्या कहा – Pm Modi Khelo India Dialogue Updates Prime Minister Address Youth On Sports And Nation Building

यूपी:रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बहनों के साथ सहयोगी की फ्री यात्रा सुबह से शुरू – Up: Yogi Government’s Big Gift To Women On Raksha Bandhan; Free Travel Launched For Sisters

यूपी में हरियाणवी सिंगर अंकित का कत्ल:’मर्डर मार दे सड़क के ऊपर…’, गाना इंस्टा पर डालने के 2 घंटे बाद हत्या – Shamli Haryanvi Singer Ankit Balian Murder Murder Miscreants Had Been Preparing For Two Days

Leave a Comment