रणदीप हुड्डा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म मॉनसून वेडिंग से की थी. इसके बाद फिल्म राम गोपाल वर्मा की फिल्म डी में वो लीड रोल में नजर आए.
उन्होंने ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’, ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’, ‘कॉकटेल’ और ‘जाट’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. आज एक्टर ने करोड़ों की संपत्ती जमा कर ली है.
रणदीप हुड्डा काफी लैविश लाइफ जीते हैं. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 80 करोड़ रूपये है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रूपये फीस चार्ज करते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से वो तगड़ी कमाई करते हैं.