
भूमिका चावला ने अपने करियर की शुरुआत 1990 के दशक में एड और म्यूजिक वीडियोज से की थी. उन्होंने साल 2000 में तेलुगु फिल्म ‘युवकुडु’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.

हालांकि, उन्हें असली पहचान तेलुगु फिल्म ‘खुशी’ से मिली, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. उन्होंने ‘बद्री’, ‘ओक्कुडु’, ‘मिसम्मा’ और ‘रोजी कुट्टम’ जैसी कई साउथ फिल्मों में काम किया.

साउथ सिनेमा में धमाल मचाने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2003 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

ये फिल्म हिंदी सिनेमा की पॉपुलर फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म से उन्हें देश भर में पहचान मिली और वो रातों-रात स्टार बन गईं.

इसके बाद उन्होंने ‘रन’, ‘दिल ने जिसे अपना कहा’, ‘गांधी माई फादर’, और ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया.

वो सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का भी हिस्सा रहीं. एक्ट्रेस की आखिरी हिंदी फिल्म ‘नाम’ है.

वहीं अब वो फिर साउथ सिनेमा में नजर आ रही हैं. भूमिका चावला फरवरी 2026 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘यूफोरिया’ में नजर आई थीं. वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं.
Published at : 19 Aug 2026 07:43 PM (IST)
बॉलीवुड फोटो गैलरी
[ad_2]
Source link


