लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम एशिया संकट:रूबियो ने सेना की कार्रवाई का किया बचाव, कहा- ईरान की ताकत हुई पस्त; हिजबुल्ला बना रोड़ा – Hezbollah Is The Impediment To Israel Lebanon Peace Says Marco Rubio

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपनी संसद में बड़ी बात कही है। उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना की कार्रवाई का पूरी तरह बचाव किया। रूबियो ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों ने ईरान की ताकत को खत्म कर दिया है। ईरान अपनी परमाणु योजना को छिपाने के लिए सेना की आड़ ले रहा था। अमेरिका ने उसकी इस ढाल को पूरी तरह तोड़ दिया है।

नष्ट हुई ईरान की नौसेना

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की नौसेना बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने तंज कसा कि ईरान की नौसेना के पास अब सिर्फ मशीन गन लगी छोटी नावें ही रह गई हैं। इसके साथ ही ईरान के ड्रोन बनाने वाले कारखानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। रूबियो ने माना कि सस्ते ड्रोन आज भी दुनिया के लिए एक बड़ी समस्या हैं। लेकिन ईरान के ड्रोन बनाने की क्षमता अब बहुत कमजोर हो गई है।

इस्राइल और लेबनान के बीच हिजबुल्ला रोड़ा- रूबियो

वाशिंगटन में इस समय इस्राइल और लेबनान के बीच चौथे दौर की शांति बातचीत चल रही है। रूबियो ने कहा कि इस्राइल और लेबनान कल ही शांति समझौता कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच जमीन को लेकर कोई पुराना झगड़ा नहीं है। इस शांति के रास्ते में सिर्फ हिजबुल्ला ही सबसे बड़ी रुकावट है। उन्होंने साफ कहा कि ईरान के बिना हिजबुल्लाह का कोई वजूद नहीं है। अमेरिका में हो रही इस बैठक में इस्राइल के राजदूत येचिएल लेइटर और लेबनान की प्रतिनिधि नादा हमीद मुअव्वद हिस्सा ले रही हैं।

यह भी पढ़ें: मौत के महीनों बाद खामेनेई का अंतिम संस्कार: ईरान में तीन दिन का राजकीय शोक, कई शहरों में निकाले जाएंगे जुलूस

ईरान पर कड़े प्रतिबंध और खामोस सुप्रीम लीडर

अमेरिका ने साफ कर दिया है कि ईरान को पहले होर्मुज जलडमरूमध्य का समुद्री रास्ता खोलना होगा। उसे अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने पर भी ठोस बात करनी होगी। इसके बाद ही उसे पाबंदियों में कोई ढील मिलेगी। अमेरिकी नाकेबंदी के कारण ईरान को हर दिन करोड़ों डॉलर का भारी नुकसान हो रहा है। वहीं, हमले की शुरुआत के बाद से ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई जनता के सामने नहीं आए हैं। वह सिर्फ लिखकर अपने आदेश भेज रहे हैं। दूसरी तरफ, रूबियो ने कहा कि ताइवान को लेकर अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अमेरिका आज भी दुनिया की एकमात्र महाशक्ति है- रूबियो

इतना ही नहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सीनेट की समिति के सामने कहा कि अमेरिका आज भी दुनिया की एकमात्र महाशक्ति है। हमारी सेना मानव इतिहास की सबसे शक्तिशाली ताकत है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अमेरिकी डॉलर का ही सिक्का चलता है। उन्होंने साफ किया कि भले ही दुनिया के कुछ देश अमेरिका के प्रभाव को कम आंकने की कोशिश करें, लेकिन हकीकत यही है कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने में अमेरिका की सैन्य और आर्थिक ताकत का आज भी कोई मुकाबला नहीं है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अस्पताल में खेला:पैर टूटने पर हुई भर्ती, दिल की नसें ब्लॉक बता स्टंट डाला, महिला की मौत; डॉक्टर ने कही ये बात – Woman Dies After Being Admitted For A Broken Leg Stent Inserted Following Diagnosis Of Blocked Heart Arteries

The Bonus Market Update:  बाजार में गिरावट का सिलसिला टूटा; सेंसेक्स 569 अंक चढ़ा, निफ्टी 23950 के करीब – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

Parliament Monsoon Session:लोकसभा में आज पेश होगा लोक परीक्षा संशोधन विधेयक; अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा – Parliament Monsoon Session 2026 Live Lok Sabha, Rajya Sabha Proceedings, Bills And Key Updates In Hindi

बैरिकेडिंग अब लगी जब चली गई जिंदगी:आंखों के सामने दोस्त डूब गया, अव्यान के लिए मदद लेकर आया था लवकुश – Six-year-old Avyaan Died Due To Systemic Negligence

Ayodhya:राम मंदिर में ऑनलाइन दान करते ही अब भक्तों को तुरंत रसीद, चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच पारदर्शिता पर जोर – Ayodhya: Devotees Will Now Get Instant Receipts After Donating Online At The Ram Temple.

Us कोर्ट ने ट्रंप को दिया झटका:मिड-टर्म चुनावों में मेल बैलेट नियम नहीं होंगे लागू, क्या था आदेश? – Us Court Deals Blow To Trump Mail In Ballot Rules Will Not Apply In Mid-term Elections Here What Order Said

Leave a Comment