Astronaut Shubhanshu Shukla: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला(Shubhanshu Shukla) के नाम पर एक नई स्कॉलरशिप की घोषणा की। (Image Credit-X)
हाइलाइट्स
- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला(Shubhanshu Shukla) के नाम पर एक नई स्कॉलरशिप की घोषणा की।
- यह स्कॉलरशिप अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले राज्य के छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होगी।
- उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उभरते वैज्ञानिक क्षेत्रों में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।
यह स्कॉलरशिप अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले राज्य के छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह घोषणा शुभांशु शुक्ला के सम्मान समारोह के दौरान की गई। वे हाल ही में ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन से लौटे हैं।
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ऐसे अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा बनने वाले उत्तर प्रदेश के पहले नागरिक हैं। इसलिए हम अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के इच्छुक छात्रों के लिए उनके नाम पर एक छात्रवृत्ति शुरू करेंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने हाल के वर्षों में अंतरिक्ष शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है।शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की।
Astronaut Shubhanshu Shukla: प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,कि चार साल पहले प्रदेश में कोई भी विश्वविद्यालय या संस्थान अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में कोई कोर्स, डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट नहीं करवाता था। आज, गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय और AKTU जैसे संस्थानों के साथ-साथ एक दर्जन से ज़्यादा तकनीकी संस्थानों ने इस क्षेत्र में डिग्री कोर्स शुरू किए हैं। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।”
उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उभरते वैज्ञानिक क्षेत्रों में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।कहा कि, “यह सफलता सिर्फ आज या कल के लिए नहीं है – यह भारत की गहरी वैज्ञानिक विरासत का एक विस्तार है। अपने युवाओं के लिए नए रास्ते खोलकर, हम अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के नेतृत्व को मजबूत करेंगे।”
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने 18-दिवसीय मिशन के दौरान शुक्ला के योगदान की सराहना की।जहां उन्होंने 60 से ज्यादा प्रयोगों में भाग लिया, जिनमें से कई भारतीय वैज्ञानिकों ने डिज़ाइन किए थे।
परिवार को बधाई दी
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,”उनका अनुभव भारतीय शोधकर्ताओं की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उनका मार्गदर्शन करेगा। मैं उनका, उनकी पत्नी कामना, उनके माता-पिता और उनके परिवार का हार्दिक स्वागत करता हूं। उनकी यात्रा न केवल लखनऊ के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है,” उन्होंने आगे कहा। मुख्यमंत्री ने अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्वेषण में राज्य के युवाओं के लिए अधिक अवसर पैदा करने के लिए इसरो के साथ सहयोग करने में उत्तर प्रदेश की रुचि भी व्यक्त की।
संबंधित खबरें
आर्टिकल की समाप्ति


