लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जल्द आने वाला है सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, मार्कशीट देखने के लिए तैयार रखें रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी समेत ये जरूरी डिटेल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

CBSE 10th Result 2026 Date and Time : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अब कभी भी CBSE 10वीं क्लास के नतीजे के घोषित कर सकता है। इस साल 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा से जुड़े रिजल्ट (CBSE Class X Results) को लेकर डिजिलॉकर और उमंग ऐप की ओर से अलर्ट जारी किए गए हैं। जारी एलर्ट में डिजिलॉकर की ओर की ओर से इस परीक्षा में बैठे 25 लाख से अधिक बच्चों को सुझाव है कि बिना रिजल्ट डे का इंतजार किए अभी से वे आधिकारिक वेबसाइट cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse पर जाकर अपना DigiLocker अकाउंट सेट अप कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही यह भी बताया गया है कि जिन बच्चों के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें पहले अपना अकाउंट बनाना होगा, जबकि जिनकी APAAR ID CBSE से लिंक है, उनकी मार्कशीट रिजल्ट जारी होते ही DigiLocker के “Issued Documents” सेक्शन में अपने आप मिल जाएगी। यानी बिना लाइन और बिना तनाव के तुरंत रिजल्ट मिल जाएगा।

इसके अलावा CBSE 10वीं का रिजल्ट UMANG ऐप पर घोषित किया जाएगा, इसलिए छात्र अपडेट रहने के लिए umang.gov.in पर विजिट करें। जैसे ही सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं क्लास के घोषित होंगे, इस बार परीक्षा में बैठे UMANG ऐप डाउनलोड करके अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।

cbse.gov.in, CBSE 10th Result 2026 LIVE : कितने बच्चों को है अपने नतीजों का इंतजार

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस बार CBSE Class X परीक्षा के लिए कुल 25,08,319 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें 14,08,546 लड़के और 10,99,773 लड़कियां शामिल है। इस साल 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच 8,075 परीक्षा केंद्रों पर 83 विषयों के लिए हुई CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठे बच्चों को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।
कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?
जैसे ही बोर्ड नतीजे घोषित करेगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ मोबाइल ऐप्स पर भी अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे।
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के स्टेप्स
– सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर “Secondary School Examination (Class X) 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
– अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
– सिक्योरिटी पिन भरकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
– आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
इन वेबसाइटों पर भी रहेगी सुविधा
भारी ट्रैफिक के कारण मुख्य वेबसाइट धीमी होने पर छात्र इन वैकल्पिक पोर्टल्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • – results.nic.in
  • – results.digilocker.gov.in
  • – umang.gov.in

DigiLocker और UMANG ऐप का उपयोग
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना छह अंकों का सिक्योरिटी पिन पहले से तैयार रखना होगा। साथ ही, UMANG ऐप के जरिए भी छात्र कहीं से भी तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
cbse.gov.in, CBSE 10th Result 2026 LIVE : पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट

पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो Digilocker और UMANG ऐप पर सबसे पहले अलर्ट के बाद 10 दिन यानी 13 मई 2025 को CBSE ने 10वीं क्लास के नतीजे घोषित किए थे। CBSE Class X Exam 2025 के लिए कुल 23,85,079 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 23,71,939 बोर्ड की परीक्षा में बैठे थे और इनमें से 22,21,636 छात्र सफल हुए, जिससे कुल पास परसेंटेंज 93.66% रहा। जेंडर के हिसाब से देखें तो पिछले साल10वीं की परीक्षा में बच्चियों का दबदबा रहा। यानी बच्चियों का पास परसेंटेज 95.00% रहा, जो लड़कों के 92.63% पास पेरसेंटेज से अधिक था।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET Results 2026: पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम के आ गए नतीजे, 715 अंकों के साथ आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने टॉपर – एजुकेशन

कैसे एक ID में सुरक्षित रहेंगे सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड, जानें क्‍या है APAAR ID , इसके फायदे और कैसे बनवाएं – एजुकेशन

Australia Student Visa : ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए भारतीयों को अब स्टूडेंट वीजा पर कितने एक्ट्रा खर्च करने होंगे, नई कैटेगरी की कितनी है फीस? – एजुकेशन

UP Home Guard Result 2026: कब जारी होगा रिजल्‍ट? जानें संभावित कटऑफ, डाउनलोड लिंक – एजुकेशन

UP Home Guard Result 2026: कब जारी होगा रिजल्‍ट? जानें संभावित कटऑफ, डाउनलोड लिंक – एजुकेशन

NEET UG 2026 Answer Key Updates: आपत्ति दर्ज कराने का लास्‍ट चांस, जानें कब तक खुली रहेगी चैलेंज विंडो, कैसे करें अप्‍लाई – एजुकेशन

Leave a Comment