लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कब आएंगे सीबीएसई 12वीं के नतीजे? 18.59 लाख बच्चों के लिए लेटेस्ट अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

CBSE 12th Result Expected Date Time LIVE Update     12   1859

CBSE 12th Result Expected Date, Time LIVE Update : कब आएंगे सीबीएसई 12वीं के नतीजे? 18.59 लाख बच्चों के लिए लेटेस्ट अपडेट

सीबीएसई 10वीं के नतीजे जारी होते ही अब देशभर के लाखों घरों में एक नया इंतजार शुरू हो गया है। करीब 18.59 लाख छात्र-छात्राएं और उनके पेरेंट्स अब एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? फरवरी से अप्रैल के बीच चली बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब निगाहें सिर्फ नतीजों की तारीख पर टिक गई हैं, और हर अपडेट पर छात्रों की धड़कनें तेज हो रही हैं। दरअसल, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने इस साल 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद अब कॉपियों की चेकिंग और रिजल्ट घोषित करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
बीते कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो बोर्ड आमतौर पर परीक्षा समाप्ति के 30 से 45 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर देता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि CBSE 12वीं का रिजल्ट इस हफ्ते या महीने के अंत तक या फिर मई के शुरूआत में घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे DigiLocker और UMANG ऐप/पोर्टल पर भी मार्कशीट और सर्टिफिकेट उपलब्ध होंगे।
इन प्लेटफॉर्म्स पर छात्रों को रिजल्ट डे से पहले इससे जुड़ा अलर्ट भी मिलेगा, जिससे वे बिना परेशानी के आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा रखें और अफवाहों से दूर रहें। फिलहाल, इंतजार की घड़ी लंबी जरूर है, लेकिन रिजल्ट अब ज्यादा दूर नहीं माना जा रहा।

CBSE 12th Result Expected Date, Time LIVE Update : रिजल्ट देखने के लिए कहां मिलेगा?


सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड यानी मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए वेबसाइट के होमपेज पर नजर आ रहे ‘Result’ लिंक पर क्लिक कर मांगी गई डिटेल जैसे रोल नंबर, रोल कोड, स्कूल आईडी भरना होगा. इसके बाद व्यू रिजल्ट या सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते हीं आपकी मार्कशीट यानी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा CBSE 10वीं क्लास की तरह रिजल्ट देखने के लिए लिंक डिजिलॉकर पोर्टल digilocker.gov.in और उमंग पोर्टल umang.gov.in, दोनों के ऐप पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

CBSE 12th Result Expected Date, Time LIVE Update : क्या आज आएंगे सीबीएसई 12वीं के नतीजे?

सीबीएसई 12वीं के 18 लाख से अधिक बच्चों को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है और रिजल्ट को लेकर अबतक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। और न हीं 10वीं क्लास की तरह डिजिलॉकर और उमंग पोर्टल/ऐप पर CBSE 12वीं के नतीजों से जुड़ा कोई अलर्ट है।

CBSE 12th Result Expected Date, Time LIVE Update : कहां देखें रिजल्ट से जुड़े अपडेट?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 10वीं की तरह ही इस हफ्ते 12वीं का रिजल्ट जारी कर छात्रों को चौंका सकता है। ऐसे में बच्चों को सलाह है कि वे रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर नजर बनाए रखें। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर (digilocker.gov.in) और उमंग पोर्टल (web.umang.gov.in) या इन दोनों के मोबाइल ऐप पर अपडेट के लिए नजर बनाए रख सकते हैं।

CBSE 12th Result Expected Date, Time LIVE Update : सीबीएसई 12वीं के नतीजों का कितने बच्चों को है इंतजार

इस साल CBSE 10वीं क्लास के साथ 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं भी 17 फरवरी शुरू हुई और ये 9 अप्रैल तक चली। CBSE 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 18,59,551 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और परीक्षा में शामिल हुए बच्चों को अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।

CBSE 12th Result Expected Date, Time LIVE Update : कब आएगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट?

सीबीएसई 10वीं के नतीजों के बाद अब सबकी नजरें CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर टिकी हैं। इस साल 17 फरवरी से 9 अप्रैल के बीच हुई CBSE 12वीं की परीक्षा के परिणाम को लेकर छात्रों और उनके पेरेंट्स में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस साल CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 18,59,551 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और परीक्षा में शामिल हुए बच्चों को अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, रिजल्ट की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कभी भी आ सकता है सीबीएसई 12वीं क्लास का रिजल्ट, स्कोर कार्ड देखने के लिए रोल नंबर समेत ये डिटेल रखें तैयार

pseb.ac.in, pseb punjab board class tenth 10th matric result 2026 :पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सोमवार को होगा जारी , इस लिंक से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे अपनी मार्कशीट – एजुकेशन

Punjab Board PSEB Result 2026 Date OUT : पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे किस दिन आएंगे? PSEB चीफ ने दी जानकारी – एजुकेशन

CBSE Board Class 12th Result 2026 LIVE Updates: मई के तीसरे हफ्ते में खत्म होगा स्टूडेंट्स का इंतजार, cbse.gov.in पर ऐसे करें चेक – एजुकेशन

jac 12th toppers list 2026, jac 12th toppers 2026 arts, jac 12th toppers list 2026 science, jac, 12th toppers 2026 commerce, jac 12th toppers list 2026, JAC 12th Toppers List 2026 : JAC 12th toppers list 2026 : झारखंड बोर्ड 12वीं में छोटी ने आर्ट्स में तो श्वेता ने कॉमर्स स्ट्रीम में किया टॉप, साइंट टॉपर को 500 में से 489 मिले अंक – एजुकेशन

JAC 12th Result OUT : झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के बच्चे इस लिंक से चेक करें रिजल्ट – एजुकेशन

Leave a Comment