लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Asian Games 2026 Live:शूटिंग और तीरंदाजी में आज भारत की नजरें पदकों पर, धीरज और नीरज क्वार्टर फाइनल में – Asian Games 2026 Live: India Eye More Medals, Shooting And Archery Action Takes Centre Stage Squash Wrestling

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

06:39 AM, 29-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में धीरज और नीरज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत के धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दोनों ने राउंड ऑफ-16 के अपने-अपने मुकाबलों में आसान जीत दर्ज की।

धीरज की शानदार जीत

धीरज बोम्मदेवरा ने चीनी ताइपे के चेंग शियांग-हुई को 6-2 से हराया। धीरज ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरा सेट गंवाया, लेकिन इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम किया। धीरज अब तीन अक्तूबर को होने वाले क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे।

06:37 AM, 29-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कल भारत का कैसा रहा प्रदर्शन? एक नजर में देखें पूरा हाल

सोमवार को एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा, तो हम आपको पूरे दिन के प्रदर्शन का संक्षिप्त हाल बता देते हैं। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को बारिश से प्रभावित कार्यक्रम के बीच आठ पदक अपने नाम किए। इनमें से छह पदक एथलेटिक्स में आए। खराब मौसम के कारण कई मुकाबलों को टालना पड़ा या रद्द करना पड़ा। भारत के पुरुष क्रिकेट टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी बारिश के कारण नहीं हो सका, जबकि टेनिस के मुकाबले भी प्रभावित हुए।

एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा पदक

सोमवार को भारत के लिए सबसे बड़ी पदक सफलता ट्रैक एंड फील्ड में आई। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में यशवीर सिंह और रोहित यादव ने एक साथ पोडियम पर जगह बनाई। यशवीर ने 85.72 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता, जबकि रोहित ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य अपने नाम किया। मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में 8.07 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता। वहीं गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में 3:36.72 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया।

विथ्या रामराज ने बनाया इतिहास

महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में विथ्या रामराज ने 54.75 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। उनके प्रदर्शन की खास बात यह रही कि उन्होंने पीटी उषा का 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 15:14.61 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। यह इन एशियन गेम्स में पारुल का दूसरा कांस्य था। इससे पहले उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी कांस्य जीता था।

भारत के आठ पदक

रजत पदक

  • यशवीर सिंह – पुरुषों की भाला फेंक, 85.72 मीटर
  • मुरली श्रीशंकर – पुरुषों की लंबी कूद, 8.07 मीटर
  • गुलवीर सिंह – पुरुषों की 1500 मीटर, 3:36.72
  • ईशा सिंह – महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल

कांस्य पदक

  • रोहित यादव – पुरुषों की भाला फेंक, 84.35 मीटर
  • विथ्या रामराज – महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़, 54.75 सेकंड
  • पारुल चौधरी – महिलाओं की 5000 मीटर, 15:14.61
  • पिंकी बलहारा – महिलाओं का -78 किग्रा कुराश

06:37 AM, 29-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में नीरज चौहान प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत के 24 वर्षीय नीरज चौहान ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। नीरज ने राउंड ऑफ-32 के रोमांचक मुकाबले में इंडोनेशिया के रियाउ एगा अगाता को 6-4 से हराया। वह मुकाबले में एक समय 0-4 से पीछे चल रहे थे, लेकिन लगातार दो सेट जीतकर शानदार वापसी की और मुकाबला अपने नाम किया। नीरज और धीरज दोनों के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज सुबह करीब 6:15 बजे शुरू होंगे।

06:36 AM, 29-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सर्फिंग में किशोर कुमार अंबरासु क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत के किशोर कुमार अंबरासु को पुरुषों की शॉर्टबोर्ड सर्फिंग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। फिलीपींस के टोबी एस्पेजॉन ने उन्हें 8.53-5.37 के स्कोर से हराया। इस हार के साथ किशोर का पदक जीतने का सपना टूट गया। फिलीपींस के टोबी एस्पेजॉन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

06:35 AM, 29-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: आज पदकों की उम्मीद

सुबह-सुबह भारत के लिए एक और बड़ा दिन है। एशियन गेम्स में भारतीय दल अब तक 45 पदक जीत चुका है, जिसमें आठ पदक सोमवार को आए। भारत के खाते में चार स्वर्ण पदक हैं और पदक तालिका में वह फिलहाल शीर्ष-15 में बना हुआ है। हालांकि, व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक का इंतजार जारी है। क्या शूटिंग में आज यह इंतजार खत्म होगा?

सुबह से शूटिंग में पदकों की दौड़

शूटिंग रेंज में दिन की शुरुआत सुबह 6:30 बजे होगी। भारत के पास पुरुष और महिला ट्रैप टीम फाइनल में पदक जीतने के दो मौके होंगे। पुरुष ट्रैप टीम फाइनल में किनान चेनाई, अहवर रिजवी और शपथ भारद्वाज उतरेंगे। वहीं, महिला ट्रैप टीम फाइनल में नीरू, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी पदक का मौका

शूटिंग में पदकों की दौड़ यहीं खत्म नहीं होगी। सुबह 10:30 बजे महिला ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल होगा, जिसमें नीरू, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत उतरेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल में किनान चेनाई, अहवर रिजवी और शपथ भारद्वाज एक बार फिर चुनौती पेश करेंगे। ऐसे में भारत के पास आज शूटिंग में कई पदक जीतने के मौके हैं।

तीरंदाजी में भी बड़ा दिन

भारतीय तीरंदाज भी आज पदक की उम्मीदों को आगे बढ़ाने उतरेंगे। शीर्ष तीरंदाज धीरज बोम्मदेवरा क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। एआईची-नागोया से तीरंदाजी और अन्य खेलों से भारत के सभी अहम अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेंगे।

06:30 AM, 29-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग और तीरंदाजी में आज भारत की नजरें पदकों पर, धीरज और नीरज क्वार्टर फाइनल में

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में 29 सितंबर को भारत के लिए एक और अहम दिन है। 45 पदकों के साथ भारत की नजरें शूटिंग और तीरंदाजी में पदकों की संख्या बढ़ाने पर होंगी। शूटिंग में ट्रैप टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल होंगे, जबकि तीरंदाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सौरभ मर्डर केस:22 गवाह और वैज्ञानिक साक्ष्य, मुस्कान और साहिल को मिलेगी कड़ी सजा? कोर्ट के फैसले पर निगाहें – Saurabh Murder Case 22 Witnesses And Scientific Evidence Will Muskaan And Sahil Get Severe Punishment In Meeru

सुर्खियां:आज कई जगह आंधी-बारिश के आसार; एचएएल 5वीं पीढ़ी के जेट नहीं बनाएगा; गोल्डी बराड़ की तलाश में एफबीआई – Top News Today: Weather Alert, F-35a Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission And Major India-us Updates

मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर एक्शन:पुलिस ने दर्ज की एनसीआर, आप विधायक जनरैल सिंह पर एफआईआर – Parvesh Verma Slapping Incident Action Delhi Police Register Ncr Aap Mla Jarnail Singh

ट्रंप प्रशासन को झटका:अदालत ने राज्यों से चुनाव संबंधी फंडिंग रोकने पर लगाई रोक, संघीय न्यायाधीश क्या बोले? – Us Federal Judge Blocks Trump Administration’s Election Funding Withholding Authority

सहूलियत:आज से बारापुला फेज-तीन बदलेगा सफर का अनुभव, गृहमंत्री शाह करेंगे उद्घाटन, सीएम रेखा भी रहेंगी मौजूद – Travel Experience Of Barapullah Phase-3 In Delhi Will Change Home Minister Shah Will Inaugurate It In Delhi

एशियन गेम्स:तीन बेटियों को लेकर समाज ने सुनाए ताने, ड्राइवर पिता ने नहीं मानी हार; अब वित्या ने जीता पदक – Vithya Ramraj Wins Asian Games Bronze, Breaks Pt Usha’s 42-year-old National Record In 400m Hurdles

Leave a Comment