लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सहूलियत:आज से बारापुला फेज-तीन बदलेगा सफर का अनुभव, गृहमंत्री शाह करेंगे उद्घाटन, सीएम रेखा भी रहेंगी मौजूद – Travel Experience Of Barapullah Phase-3 In Delhi Will Change Home Minister Shah Will Inaugurate It In Delhi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बारापुला फेज-3 के मंगलवार से शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के लोगों का दक्षिण और मध्य दिल्ली तक का सफर आसान होगा। मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के चालू होने से वाहन चालकों को आईटीओ, रिंग रोड और डीएनडी के अलावा एक नया सिग्नल-फ्री विकल्प मिलेगा। इससे रोजाना नौकरी और दूसरे कामों के लिए दक्षिण दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सकती है। बारापुला फेज-3 का मंगलवार यानी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहेंगे।

कॉरिडोर का सबसे सीधा फायदा मयूर विहार के फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के साथ चिल्ला गांव के लोगों को मिलेगा। यहां से दक्षिण दिल्ली जाने वाले वाहन सीधे बारापुला कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे सराय काले खां की ओर जाने के लिए पुराने रास्तों पर निर्भरता कम होने की संभावना है। लक्ष्मी नगर, शकरपुर और पटपड़गंज के लोगों को भी दक्षिण दिल्ली जाने के लिए नया रूट मिलेगा।

 

इन इलाकों से आने वाले वाहन मयूर विहार के रास्ते कॉरिडोर तक पहुंच सकेंगे। इससे विकास मार्ग और आईटीओ की तरफ जाने वाले यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। वहीं, आनंद विहार, कड़कड़डूमा और विवेक विहार के साथ वसुंधरा एन्क्लेव और दल्लूपुरा के वाहन चालकों को भी दक्षिण दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।

नए कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली के लिए सीधा विकल्प मिलेगा

दिल्ली में काम करने वाले गौरव ने बताया कि पहले दक्षिण दिल्ली जाने के लिए उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। अब मयूर विहार होकर बारापुला का रास्ता मिलने से समय और दूरी दोनों बचने की उम्मीद है। वहीं, कैब चालक उत्सव ने बताया कि जाम से बचने के लिए कई बार डीएनडी होकर लंबा रास्ता लेना पड़ता है। नए कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली जाने के लिए सीधा विकल्प मिलेगा।

चिल्ला बॉर्डर और क्राउन प्लाजा की तरफ आने-जाने वाले ट्रैफिक पर भी पड़ेगा असर

ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, चिल्ला बॉर्डर और क्राउन प्लाजा की तरफ आने-जाने वाले यातायात पर भी इसका असर पड़ेगा। पीक आवर्स में डीएनडी और अक्षरधाम के सामने वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। नए कॉरिडोर से यातायात का बंटवारा होने पर इन मार्गों पर दबाव कम होने और ट्रैफिक संभालने में आसानी होने की उम्मीद है। हालांकि, इसका वास्तविक असर कॉरिडोर पर यातायात शुरू होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा डायवर्जन

बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है। समारोह में सैकड़ों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक, सराय काले खां, महारानी बाग और आश्रम चौक के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने दिल्लीवासियों से इस दौरान इन मार्गों पर जाने से बचने  की अपील की है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर एक्शन:पुलिस ने दर्ज की एनसीआर, आप विधायक जनरैल सिंह पर एफआईआर – Parvesh Verma Slapping Incident Action Delhi Police Register Ncr Aap Mla Jarnail Singh

ट्रंप प्रशासन को झटका:अदालत ने राज्यों से चुनाव संबंधी फंडिंग रोकने पर लगाई रोक, संघीय न्यायाधीश क्या बोले? – Us Federal Judge Blocks Trump Administration’s Election Funding Withholding Authority

एशियन गेम्स:तीन बेटियों को लेकर समाज ने सुनाए ताने, ड्राइवर पिता ने नहीं मानी हार; अब वित्या ने जीता पदक – Vithya Ramraj Wins Asian Games Bronze, Breaks Pt Usha’s 42-year-old National Record In 400m Hurdles

गोल्डी बराड़ की तलाश में एफबीआई ने बढ़ाई कार्रवाई:10 लाख डॉलर के इनाम का एलान ; किन मामलों में है वांटेड? – Goldy Brar Faces Fbi Crackdown: Named On America’s Most Wanted List, $1 Million Reward For His Arrest

फ्रांस में छात्र आंदोलन से गरमाई सियासत:लेकोर्नू और मेलेनशों आमने-सामने, राष्ट्रपति चुनाव से पहले बढ़ी हलचल – France Student Protests Heat Up Politics: Lecornu And Melenchon Clash Ahead Of Presidential Election

एफबीआई के डिप्टी डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा:एक साल बाद क्यों छोड़ी जिम्मेदारी, ट्रंप और काश पटेल पर क्या कहा? – Fbi Deputy Director Andrew Bailey Resignation Why He Step Down What He Say About Trump And Kash Patel?

Leave a Comment