लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

World Heart Day 2026: दिल को स्वस्थ रखना है तो अपनाएं ये 5 आदतें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

World Heart Day: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और बढ़ता तनाव दिल की सेहत पर असर डाल सकते हैं. हार्ट हेल्थ सिर्फ एक दिन की डाइट, एक्सरसाइज या मेडिकल चेकअप से तय नहीं होती बल्कि रोजाना की आदतों का इस पर लंबे समय तक असर पड़ता है. इसके अलावा ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और वजन हार्ट हेल्थ में अहम भूमिका निभाते हैं.

29 सितंबर यानी आज ही के दिन World Heart Day मनाया जाता है. इस मौके पर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ज्ञानती आरबी सिंह ने दिल को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आसान लेकिन जरूरी आदतों के बारे में बताया है. उनका कहना है कि छोटे-छोटे बदलावों को लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है.

हेल्दी डाइट को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

Image

दिल की सेहत का ध्यान रखने के लिए सबसे पहले अपने खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है. डॉ. सिंह के मुताबिक, डाइट में ज्यादा से ज्यादा सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, नट्स और सीड्स शामिल करने चाहिए. वहीं, ज्यादा नमक, अतिरिक्त चीनी और अनहेल्दी फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना बेहतर है. घर का बना खाना खाने की कोशिश करें और बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, डीप फ्राइड स्नैक्स और शुगर बेवरेजेज से दूरी रखें.

रोजाना शारीरिक रूप से एक्टिव रहें

Image

नियमित शारीरिक गतिविधि ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शरीर के वजन को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है. इसके लिए हर किसी को शुरुआत से ही मुश्किल एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है. डॉ. सिंह के अनुसार, तेज स्पीड से चलना, साइकल चलाना या तैराकी जैसी सामान्य गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए. इसके अलावा छोटी-छोटी आदतें भी मददगार हो सकती हैं- जैसे लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना, कम दूरी के लिए पैदल चलना और लंबे समय तक लगातार बैठे रहने के बजाय बीच-बीच में कुछ मिनट के लिए चलना.

बिना लक्षण के भी हो सकती हैं BP और कोलेस्ट्रॉल की समस्या

Image

डॉक्टर ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं कई बार बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी हो सकती हैं. इसलिए नियमित रूप से हेल्थ टेस्ट कराना जरूरी है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि अगर डॉक्टर ने कोई दवा लिखी है तो उसे खाते रहना चाहिए और बिना डॉक्टरी सलाह के दवा बंद नहीं करना चाहिए.

तंबाकू और शराब से बनाएं दूरी

Image

डॉक्टर सिंह ने स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाने की सलाह दी है. डॉक्टर सिंह के मुताबिक, स्मोकिंग, दिल और ब्लड वेसल्स के लिए नुकसानदेह है और हार्ट डिजीज व स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकती है. इसलिए सिर्फ स्मोकिंग से बचना ही नहीं बल्कि सेकेंड-हैंड स्मोक यानी दूसरों के धुएं के संपर्क को कम करना भी जरूरी है.

पर्याप्त नींद और तनाव पर दें ध्यान

Image

डॉ. ज्ञानती आरबी सिंह ने कहा कि दिल की सेहत के लिए अच्छी नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट जरूरी है. लंबे समय तक खराब नींद और स्ट्रेस, ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिक हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए सोने और जागने का एक नियमित समय बनाए रखने की कोशिश करें. तनाव कम करने के लिए रोजाना टहलना, योग व ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना और परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताना मददगार हो सकता है.

यह भी पढ़ें: टॉयलेट सीट से अधिक गंदा हो सकता है बर्तन साफ करने वाला Sponge! Dr. ने बताया साफ रखने का तरीका

The post World Heart Day 2026: दिल को स्वस्थ रखना है तो अपनाएं ये 5 आदतें appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment