लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुर्खियां:आज कई जगह आंधी-बारिश के आसार; एचएएल 5वीं पीढ़ी के जेट नहीं बनाएगा; गोल्डी बराड़ की तलाश में एफबीआई – Top News Today: Weather Alert, F-35a Exercise, Goldy Brar Hunt, Starship Mission And Major India-us Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। कई क्षेत्रों में तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रा रोकी गई, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु रास्ते में फंस गए। उधर, वैष्णो देवी यात्रा खराब मौसम और बूंदाबांदी के बावजूद जारी रही और हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुरक्षा के मोर्चे पर पाकिस्तान सीमा के करीब भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 ऑपरेशनल चरण में पहुंच गया है। राजस्थान के पांच एयरबेस पर हो रहे इस अभ्यास में पहली बार अमेरिका का पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ विमान एफ-35ए शामिल हुआ है। इससे भारतीय वायुसेना को नेटवर्क-केंद्रित युद्ध और आधुनिक लड़ाकू विमानों की तकनीक समझने का मौका मिलेगा। इसी बीच, पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने के प्रोजेक्ट से एचएएल के बाहर होने की खबर भी चर्चा में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका में एफबीआई ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स सूची में शामिल किया है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 10 लाख डॉलर तक के इनाम का एलान किया गया है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को चुनावी फंडिंग के मामले में भी अदालत से झटका लगा है। संघीय न्यायाधीश ने कुछ राज्यों की फंडिंग रोकने के अधिकार पर रोक लगाई है। तकनीक और अंतरिक्ष की दुनिया में स्पेसएक्स के स्टारशिप ने पहली बार कक्षा तक उड़ान भरते हुए स्टारलिंक के उपग्रह पहुंचाए। हालांकि सुरक्षा कारणों से उड़ान को तय अवधि से पहले खत्म किया गया। भारत-अमेरिका संबंधों के बीच ट्रंप ने भारतीय एस्सार ग्रुप के आयोवा में प्रस्तावित 15 अरब रुपये के स्टील प्लांट का अनावरण किया, जिसे अमेरिका का सबसे बड़ा स्टील संयंत्र बताया गया है। खेल जगत में भारतीय मूल की बोधना सिवानंदन ने 11 साल की उम्र में सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर बनकर इतिहास रचा। वहीं एशियन गेम्स में वित्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतते हुए पीटी उषा का 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। राजनीति में यूजीसी, यूसीसी और यूपीआई जैसे तीन मुद्दों को लेकर आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले घमासान बढ़ने के आसार हैं। आइए, विस्तार से देश-विदेश की अहम खबरों पर नजर डालते हैं…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सौरभ मर्डर केस:22 गवाह और वैज्ञानिक साक्ष्य, मुस्कान और साहिल को मिलेगी कड़ी सजा? कोर्ट के फैसले पर निगाहें – Saurabh Murder Case 22 Witnesses And Scientific Evidence Will Muskaan And Sahil Get Severe Punishment In Meeru

Asian Games 2026 Live:शूटिंग और तीरंदाजी में आज भारत की नजरें पदकों पर, धीरज और नीरज क्वार्टर फाइनल में – Asian Games 2026 Live: India Eye More Medals, Shooting And Archery Action Takes Centre Stage Squash Wrestling

मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर एक्शन:पुलिस ने दर्ज की एनसीआर, आप विधायक जनरैल सिंह पर एफआईआर – Parvesh Verma Slapping Incident Action Delhi Police Register Ncr Aap Mla Jarnail Singh

ट्रंप प्रशासन को झटका:अदालत ने राज्यों से चुनाव संबंधी फंडिंग रोकने पर लगाई रोक, संघीय न्यायाधीश क्या बोले? – Us Federal Judge Blocks Trump Administration’s Election Funding Withholding Authority

सहूलियत:आज से बारापुला फेज-तीन बदलेगा सफर का अनुभव, गृहमंत्री शाह करेंगे उद्घाटन, सीएम रेखा भी रहेंगी मौजूद – Travel Experience Of Barapullah Phase-3 In Delhi Will Change Home Minister Shah Will Inaugurate It In Delhi

एशियन गेम्स:तीन बेटियों को लेकर समाज ने सुनाए ताने, ड्राइवर पिता ने नहीं मानी हार; अब वित्या ने जीता पदक – Vithya Ramraj Wins Asian Games Bronze, Breaks Pt Usha’s 42-year-old National Record In 400m Hurdles

Leave a Comment