लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Asian Games 2026 Live:कुमकुम फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रिकर्व आर्चर; हॉकी-कुश्ती में बड़ा दिन – Asian Games 2026 Live: 3 October Today Live Updates Medals Tally Medals Archery Hockey Wrestling Golf Cricket

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:20 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: पहले सेट के बाद येजिन ओह आगे

भारत की कुमकुम फाइनल में गोल्ड के लिए उतर चुकी हैं। उनका सामना दक्षिण कोरिया की येजिन ओह के साथ है। पहला सेट कुमकुम ने 27-29 से गंवा दिया। पहले सेट में येजिन को सेट जीतने पर दो अंक मिले। फिलहाल दूसरे सेट का खेल जारी है।

07:14 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: गोल्फ में हाफवे पर प्रणवी दूसरे स्थान पर, टीम मेडल की उम्मीद कायम

महिला गोल्फ का फाइनल मुकाबला आधे पड़ाव पर पहुंच गया है और प्रणवी शरथ उर्स पदक की मजबूत दावेदार बनी हुई हैं। भारतीय गोल्फर 13-अंडर 232 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वह शीर्ष पर मौजूद चीन की युओनिंग लिन से सिर्फ एक शॉट पीछे हैं। अदिति अशोक ने भी अहम समय पर शानदार वापसी की है। उन्होंने लगातार पांच बर्डी लगाकर अपना स्कोर 2-ओवर 267 कर लिया है। उनके अभी चार होल बाकी हैं और भारत की टीम मेडल की उम्मीदों के लिहाज से अब उनका हर शॉट अहम होगा।

06:49 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में कुमकुम ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाज

कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने जिंगयी झू को 6-2 से हराकर महिला व्यक्तिगत रिकर्व के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही कुमकुम इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बन गई हैं।

आखिरी सेट में दिखाया गजब का संयम

अंतिम सेट की शुरुआत दोनों तीरंदाजों ने 9 के स्कोर से की। इसके बाद झू ने 10 का निशाना लगाया तो कुमकुम ने भी 10 लगाकर जवाब दिया। चीनी तीरंदाज ने अगली बार 9 अंक हासिल किए, ऐसे में कुमकुम को मुकाबला जीतने के लिए कम से कम 9 अंक चाहिए थे। कुमकुम ने बिना किसी दबाव के सीधे 10 का निशाना लगाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ कुमकुम ने अपना पदक पक्का कर लिया है। अब उनके सामने गोल्ड या सिल्वर जीतने का मौका है।

06:48 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: गोल्फ में प्रणवी फिर शीर्ष पर, यिन के साथ संयुक्त बढ़त

तीसरे होल पर परेशानी के बाद प्रणवी शरथ उर्स ने शानदार वापसी की है। भारतीय गोल्फर अब चीन की रुओनिंग यिन के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। दोनों के कुल 220 शॉट हैं। सिंगापुर की टैन 222 शॉट के साथ उनसे सिर्फ दो शॉट पीछे हैं। प्रणवी के लिए अगले कुछ होल बेहद अहम होंगे। वहीं, भारत ने टीम स्पर्धा में भी वापसी करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

06:47 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: ताइक्वांडो में काशिश मलिक का सफर खत्म

भारत के लिए ताइक्वांडो में दिन की शुरुआत निराशाजनक रही। महिला -57 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में काशिश मलिक को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण कोरिया की युजिन किम ने उन्हें 2-0 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

06:47 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: गोल्फ में प्रणवी दूसरे स्थान पर खिसकीं, चीन की यिन ने छीनी बढ़त

बंकर में फंसने का खामियाजा प्रणवी शरथ उर्स को भुगतना पड़ा है। भारतीय गोल्फर शीर्ष स्थान से खिसककर अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। चीन की रुओनिंग यिन 216 शॉट के स्कोर के साथ शीर्ष पर पहुंच गई हैं, जबकि प्रणवी 217 शॉट के साथ उनसे सिर्फ एक शॉट पीछे हैं। इसका असर भारत की टीम रैंकिंग पर भी पड़ा है। भारतीय टीम अब चौथे स्थान पर खिसक गई है। टीम मेडल की उम्मीदें बनाए रखने के लिए अदिति अशोक और दीक्षा डागर को अब अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

06:46 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: गोल्फ में प्रणवी सबसे आगे, भारत की टीम मेडल उम्मीद कायम

एशियन गेम्स में महिला गोल्फ प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और भारत के लिए अच्छी खबर है। प्रणवी शरथ उर्स 203 शॉट के कुल स्कोर के साथ सबसे आगे चल रही हैं। हालांकि, एक बंकर में फंसने से उन्हें काफी नुकसान हुआ। वह इससे बाहर निकलने में सफल रहीं, लेकिन इससे पीछे चल रही खिलाड़ियों को वापसी का मौका मिल गया है।

अदिति अशोक फिलहाल 20वें स्थान पर हैं, जबकि दीक्षा डागर संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर चल रही हैं। भारत टीम स्पर्धा में फिलहाल तीसरे स्थान पर है। टीम मेडल पक्का करने के लिए अदिति और दीक्षा को अब अपने खेल में सुधार करना होगा।

पुरुषों की स्पर्धा में भारत के वीर अहलावत 10वें स्थान पर हैं और वह शीर्ष खिलाड़ी से छह शॉट पीछे हैं। सप्तक तलवार 11वें, जबकि युवराज संधू संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर हैं।

06:45 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: कुमकुम से अमन तक, भारत की मेडल रेस में सुबह से शाम तक कई बड़े मुकाबले

  • 2:40 बजे: महिला गोल्फ टीम का चौथा राउंड—अदिति अशोक, दीक्षा डागर, प्रणवी शरथ उर्स
  • 3:13 बजे: महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले—दीक्षा डागर
  • 3:24 बजे: महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले—अदिति अशोक
  • 4:24 बजे: महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले—प्रणवी शरथ उर्स
  • 4:45 बजे: पुरुष गोल्फ टीम का चौथा राउंड—युवराज संधू, वीर अहलावत, सप्तक तलवार
  • 5:30 बजे: महिला रिकर्व व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल—कुमकुम अनिल मोहोड़ बनाम चाएयॉन्ग कांग (दक्षिण कोरिया)
  • 6:30 बजे: कुमकुम का सेमीफाइनल, क्वालिफाई करने पर
  • 7:05 बजे: कुमकुम का ब्रॉन्ज मेडल मैच, क्वालिफाई करने पर
  • 7:20 बजे: कुमकुम का गोल्ड मेडल मैच, क्वालिफाई करने पर

ताइक्वांडो और रग्बी में भी मुकाबले

  • 5:42 बजे: काशिश मलिक बनाम युजिन किम (दक्षिण कोरिया), महिला -57 किग्रा राउंड ऑफ 16
  • 6:20 बजे: महिला रग्बी सेवन्स, 5वें-8वें स्थान के लिए—भारत बनाम सिंगापुर
  • 6:30 बजे: ज्योति यादव बनाम कन्नालुक चुएनचुकलिन (थाईलैंड), महिला +67 किग्रा राउंड ऑफ 16
  • इसके बाद क्वालिफाई करने पर काशिश और ज्योति क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल में उतरेंगी।

कुश्ती में पांच भारतीय दावेदार

  • 7:23 बजे: सागर जगलान बनाम तुलगा तुमुर ओचिर (मंगोलिया), पुरुष 74 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल
  • 7:25 बजे: दीपक पूनिया बनाम जुनपेंग झोउ (चीन), पुरुष 97 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल
  • 7:53 बजे: मनीषा भनवाला बनाम यंगजिन क्वोन (दक्षिण कोरिया), महिला 57 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल
  • 8:08 बजे: अंतिम पंघाल बनाम शुगायला ओमिरबेक (कजाखस्तान), महिला 53 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल
  • 8:29 बजे: अमन सहरावत, पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल प्री-क्वार्टर फाइनल

इसके बाद क्वालिफाई करने पर भारतीय पहलवानों के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और रेपेचाज मुकाबले होंगे।

पुरुष रिकर्व में धीरज और नीरज पर नजर

  • 9:30 बजे: धीरज बोम्मादेवरा बनाम अमिरखोन सादिकोव (उज्बेकिस्तान), क्वार्टर फाइनल
  • 10:15 बजे: नीरज चौहान बनाम लाम दोरजी (भूटान), क्वार्टर फाइनल
  • 10:30 बजे: धीरज का सेमीफाइनल, क्वालिफाई करने पर
  • 10:45 बजे: नीरज का सेमीफाइनल, क्वालिफाई करने पर
  • 11:05 बजे: ब्रॉन्ज मेडल मैच
  • 11:20 बजे: गोल्ड मेडल मैच

10 बजे भारत-पाकिस्तान क्रिकेट फाइनल

10:00 बजे: भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच खेला जाएगा। एशियन गेम्स के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक में दोनों टीमें स्वर्ण पदक के लिए आमने-सामने होंगी।

दोपहर में हॉकी का गोल्ड मुकाबला

  • 3:30 बजे: भारत बनाम मलेशिया, पुरुष हॉकी गोल्ड मेडल राउंड

इसके अलावा दोपहर में कुश्ती के पदक मुकाबले भी होंगे।

शाम से पहले कुश्ती में पदकों की बरसात

  • 2:37 बजे: अमन सहरावत का ब्रॉन्ज मेडल मैच, क्वालिफाई करने पर
  • 2:44 बजे: अमन सहरावत का गोल्ड मेडल मैच, क्वालिफाई करने पर
  • 3:00 बजे: सागर जगलान का ब्रॉन्ज मेडल मैच
  • 3:09 बजे: सागर जगलान का गोल्ड मेडल मैच
  • 3:18 बजे: दीपक पूनिया का ब्रॉन्ज मेडल मैच
  • 3:38 बजे: दीपक पूनिया का गोल्ड मेडल मैच
  • 3:48 बजे: अंतिम पंघाल का ब्रॉन्ज मेडल मैच
  • 4:02 बजे: अंतिम पंघाल का गोल्ड मेडल मैच
  • 4:09 बजे: मनीषा भनवाला का ब्रॉन्ज मेडल मैच
  • 4:25 बजे: मनीषा भनवाला का गोल्ड मेडल मैच

06:44 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: 3 अक्तूबर का प्रीव्यू

एशियन गेम्स अपने आखिरी सप्ताहांत में पहुंच चुका है और 4 अक्टूबर को होने वाले समापन समारोह से पहले भारत के खिलाड़ी कई खेलों में पदक की दावेदारी पेश करेंगे। शनिवार को भारतीय दल के लिए मुकाबलों से भरा दिन है।

गोल्फ से होगी दिन की शुरुआत

शनिवार के कार्यक्रम की शुरुआत गोल्फ के अंतिम दौर से होगी। इसके बाद तीरंदाजी, ताइक्वांडो, कुश्ती, नौकायन, रग्बी सेवन्स और वॉलीबॉल समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी और टीमें मैदान पर उतरेंगी। भारत के पदकों की संख्या में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

कुश्ती में कई भारतीय दावेदार

कुश्ती पर भी खास नजर रहेगी। अमन सहरावत, सागर जगलान, दीपक पूनिया, अंतिम पंघाल और मनीषा भनवाला अपने-अपने मुकाबलों में उतरेंगे। इनमें से कुछ पहलवान दिन आगे बढ़ने के साथ पदक मुकाबलों तक पहुंच सकते हैं।

क्रिकेट में पाकिस्तान से गोल्ड मुकाबला

सबसे ज्यादा नजर बड़े टीम मुकाबलों पर रहेगी। सुबह 10 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें एशियन गेम्स में शीर्ष स्थान के लिए आमने-सामने होंगी।

हॉकी में मलयेशिया से सामना

इसके बाद हॉकी टीम भी पदक मुकाबले में उतरेगी। दोपहर 3:30 बजे भारत का सामना मलयेशिया से होगा। इसके अलावा तीरंदाजी और ताइक्वांडो में भी भारत के पास पदक जीतने के मौके होंगे।

आखिरी दौर में मेडल बढ़ाने का मौका

एशियन गेम्स के समापन में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। ऐसे में शनिवार का दिन भारतीय दल के लिए बेहद अहम होगा। खिलाड़ी और टीमें अभियान के आखिरी दौर में ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर भारत के अभियान को मजबूत अंत देना चाहेंगे।

06:37 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: कुमकुम फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाज; हॉकी-कुश्ती में बड़ा दिन

एशियन गेम्स के आखिरी दौर में भारत के लिए 3 अक्टूबर का दिन बेहद अहम है। क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच, हॉकी में मलेशिया से मुकाबला और कुश्ती, तीरंदाजी, ताइक्वांडो व गोल्फ में पदक की उम्मीदें रहेंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भोपाल में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह:गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल,कई सौगात देंगे; देखें पूरा कार्यक्रम – Amit Shah In Bhopal Today: Will Attend Gopalak Sammelan, Announce Key Gifts; Minute-by-minute Schedule

समुद्री गलियारों में बढ़ते खतरे:ओमान के पास टैंकर पर हमला, पांच भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया – Growing Threats In Maritime Corridors: Tanker Attacked Near Oman, Indian Seafarers Rescued

‘हमले के बावजूद अडिग’:यूएन में कैप्टन स्मित के साहस की गूंज, भारत के प्रतिनिधि ने अहिंसा की सच्ची मिसाल बताया – Flydubai Captain Smit Courage Embodies Ahimsa: India Un Envoy Recalls Pm Modi Call With Pilot

महंगा पड़ेगा सेब:इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार – Apples To Cost More; Yield Down By 40% This Season.

शारदीय नवरात्र:10 दिनों तक होगी मां की आराधना, अष्टमी की तिथि दो दिन; चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग से लाभ – Sharadiya Navratri Worship Mother Goddess Span Ashtami Tithi Falls Over Two Days Benefits Chitra Nakshatra

उत्तराखंड:556 किमी दूर से देहरादून पहुंचा नीली आंखों वाला सफेद बाघ, 20 दिन का एकांतवास; महीने भर बाद दीदार – Blue-eyed White Tiger Reaches Dehradun From 556 Km Away

Leave a Comment