लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Amc:अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आज से शुरू, आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 30 जुलाई – Atul Maheshwari Scholarship Exam 2026: Registration Begins Today, Apply By July 30

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार यानी आज से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 30 जुलाई तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट amarujalafoundation.org या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2026  पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी गईं सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा।

लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 95 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।

इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और 10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को 75-75  हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो, BPL कार्ड धारक परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जो विद्यार्थी कक्षा आठ में या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। योग्य विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। 2025 में एक लाख से अधिक विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 46 सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये दिए गए थे।

एक एमबी से ज्यादा का न हो प्रमाण-पत्र

विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट और आवासीय पते का प्रमाण लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आवेदन अस्वीकृत हो जाएगा।

दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां

इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को अपने स्कूल का आईकार्ड साथ लाना होगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Irctc New Website:ट्रेन यात्रियों को झटका! आज नहीं आएगी Irctc की नई वेबसाइट, जानिए कब तक करना होगा इंतजार – Irctc New Website Is Not Launching On 15 July 2026 Ko Irctc Ka New Portal Launch Nhi Hoga

सुरक्षा बलों की बढ़ेगी ताकत:केंद्रीय बलों को मिलेंगे विस्फोटक निष्क्रिय करने वाले मानव रहित वाहन, ट्रायल शुरू – Nsg Central Forces To Get Advanced Remotely Operated Vehicles For Ied Disposal And Surveillance

दवा कंपनियों से 8,447 करोड़ की वसूली अटकी:ब्याज हुआ दोगुना, मरीजों से ज्यादा कीमत लेने का 40 साल पुराना केस – Rs-8447-crore-recovery-pending-from-pharma-companies-over-drug-overcharging-cases

Rajasthan Ips Transfers:राजस्थान पुलिस में देर रात बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले – Rajasthan Government Transfers 18 Ips Officers In Major Police Reshuffle

यूपी:’ 2029 में एक साथ होंगे लोकसभा व विधानसभाओं के चुनाव, बदले जा सकते हैं कानून’, पीपी चौधरी ने की घोषणा – Up: ‘lok Sabha And State Assembly Elections Will Be Held Simultaneously In 2029, Laws May Be Changed’, Pp Chau

आज के दिन:चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी सौंपेगी विस्तृत रिपोर्ट, भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता होगा लागू – 15 July 2026 Major Events

Leave a Comment