लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिलॉन्गिंग:पेंगुइन इंडिया के इनकार के बाद ये प्रकाशक छापेगा सोनिया गांधी की आत्मकथा, 10 नवंबर से होगी बिक्री – Sonia Gandhi Biography Belonging Publish By Harper Collins In India After Penguin India Denied

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत में सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ अब हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित की जाएगी। हार्पर कॉलिन्स ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। अपने पोस्ट में हार्पर कॉलिन्स ने लिखा, ‘हार्पर कॉलिन्स इंडिया सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित संस्मरण किताब ‘बिलॉन्गिंग-ए जर्नी ऑफ लव’ को प्रकाशित करेगी। लंबे समय से प्रतीक्षित यह संस्मरण भारत में 10 नवंबर, 2026 को प्रकाशित होगा।’

हार्पर कॉलिन्स ने सोनिया की आत्मकथा को बताया- हमारे समय का सबसे बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरण

बयान में कहा गया, ‘हमारे समय के सबसे बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरणों में से एक ‘बिलॉन्गिंग’ प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनत्व की एक नाटकीय एवं बेहद निजी कहानी है। यह पुस्तक भारत की यात्रा और उसके विकास को एक दुर्लभ अंदरूनी नजरिए से प्रस्तुत करती है।’ गौरतलब है कि सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर देश में खूब सियासत हुई। दरअसल पेंगुइन इंडिया ने सोनिया गांधी की आत्मकथा को छापने से इनकार कर दिया था। 

किताब को लेकर क्यों मचा बवाल?

दरअसल सोनिया गांधी की किताब के प्रकाशन के अधिकार हासिल करने वाली कंपनी- पेंग्विन रैंडम हाउस ने भारत में सोनिया की आत्मकथा को प्रकाशित न करने का फैसला लिया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रकाशक कंपनी ने किताब की मूल स्क्रिप्ट में कुछ संपादकीय बदलावों और संवेदनशील हिस्सों को हटाने की मांग की, जिसे सोनिया गांधी ने स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पेंग्विन ने इस प्रोजेक्ट से अपने कदम पीछे खींच लिए। हालांकि पेंगुइन रैंडम इंडिया की प्रकाशन इकाई अल्फ्रेड ए. नॉफ, दुनियाभर में इस किताब का प्रकाशन कर रही है। 

किताब को लेकर खिंची सियासी तलवारें

पेंग्विन इंडिया के भारत में किताब छापने से इनकार के बाद इस मुद्दे पर जमकर सियासी तकरार देखने को मिली। कांग्रेस ने प्रकाशक कंपनी के इस फैसले के पीछे केंद्र के दबाव को वजह बताया, वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रकाशक कंपनी और उसकी ओर से की गई ‘तथ्यों की जांच’ पर डाल दी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिर्जापुर एक्स रिव्यू:यूजर्स को कैसी लगी पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म? कहानी पर दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया – Mirzapur The Movie X Review User Like The Story Dialogue And Action Of Pankaj Tripathi And Ali Fazal

पाकिस्तान को धूल चटाने उतरेगा भारत:महिला एशिया कप में होगी दोनों टीमों की भिड़ंत, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? – India Vs Pakistan Women’s Asia Cup Match Playing 11 Probables Captain And Vice Captain List

यूपी:26 जिलों में बाढ़ का असर, 1312 शरणालय सक्रिय, इन गांवों में रेस्क्यू; सीएम योगी ले रहे पल-पल का अपडेट – Up: 26 Districts Affected By Floods; 1,312 Relief Camps Operational; Rescue Operations Underway In Villages; C

दिल्ली पुलिस भर्ती:चार पदों के फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित, सितंबर-अक्तूबर में होगा टेस्ट; देखें शेड्यूल – Delhi Police Recruitment 2025: Pe And Mt Postponed Again Due To Bad Weather, Check New Dates

हनुमान अंश:फिल्म को लेकर शुरुआत में बॉलीवुड का कैसा था रवैया? निर्देशक ने दी जानकारी; कहा- रिलीज के बाद… – How Was Bollywood Reaction On Hanuman Ansh Tells Director Vishal Chaturvedi

कॉरपोरेट:टाटा केमिकल्स केन्या में परिचालन बंद करने के आदेश पर क्या करेगी? कंपनी ने बताया अपना प्लान – Tata Chemicals Vows To Resolve Kenya Unit Issues After Shutdown Order

Leave a Comment