लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Alert:दक्षिण दिल्ली में आज सुबह 10 बजे से ठप रहेगी पानी की आपूर्ति, 50 इलाकों पर असर; चांदनी चौक भी प्रभावित – Alert: Water Supply In South Delhi To Be Disrupted From 10 Am Today; 50 Areas Affected.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रखरखाव कार्य को लेकर दक्षिण दिल्ली के बड़े हिस्से में आज पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, सुबह 10 बजे से सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से आने वाली 1900 मिमी व्यास की साउथ दिल्ली मेन लाइन में कैलाश नगर के महावीर स्वामी पार्क में काम किया जाएगा।  इसकी वजह से सुबह 10 बजे के बाद से पानी की सप्लाई नहीं होगी। 23 जुलाई की सुबह कम दबाव से पानी आपूर्ति की जाएगी।

ये इलाके रहेंगे प्रभावित : कैलाश नगर, गांधी नगर, सीडब्ल्यूजी विलेज, पटपड़गंज, ओखला, जाकिर नगर, बटला हाउस, डेसू कॉलोनी, सिद्धार्थ एन्क्लेव, भारती नगर, रवींद्र नगर, खान मार्केट, काका नगर, अलीगंज, जोर बाग, लोधी कॉलोनी फ्लैट्स, निजामुद्दीन, प्रगति विहार, दक्षिणपुरी, देवली, अंबेडकर नगर, शाहपुर जाट, साउथ एक्सटेंशन, कोटला, मुबारकपुर, सेवा नगर, लाजपत नगर, भोगल, सराय काले खां, अपोलो अस्पताल, बदरपुर, जैतपुर, केएंडएल  पॉकेट सरिता विहार, सरिता विहार, जसोला, मदनपुर खादर, जीके साउथ, छतरपुर, श्रीनिवासपुरी, अमर कॉलोनी, मालवीय नगर समेत एनडीएमसी और आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप रहेगी।

चांदनी चौक में भी सप्लाई रहेगी प्रभावित

दिल्ली जल बोर्ड ने राजघाट के पास स्थित वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली पुरानी ट्रिप्लिकेट मेन पाइपलाइन को बदलने और उसे नई पाइपलाइन से जोड़ने के लिए 18 घंटे का शटडाउन घोषित किया है। इससे चांदनी चौक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। 

बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 11 बजे से 18 घंटे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान कार्यस्थल से रामलीला ग्राउंड यूजीआर की ओर साफ पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी वजह से रामलीला ग्राउंड के कमांड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके प्रभावित होंगे। इनमें मतिया महल, बल्ली मारान और चांदनी चौक (एसी-20, 21 व 22) शामिल हैं। जल बोर्ड ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क किया जा सकता है।

टैंकर मंगवाने के लिए यहां करें संपर्क 


मंडावली : 22727812, ग्रेटर कैलाश : 29234746, गिरी नगर : 26473720, छतरपुर : 65437020, आईपी पावर स्टेशन : 23370911/23378761, आरके पुरम : 26193218, जल सदन : 29819035/29814106, वसंत कुंज : 26137216, सेंट्रल कंट्रोल रूम : 1916/23538495

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केरल:सीएम सतीशन ने नाचने वाले एआई वीडियो पर ली चुटकी, बोले- मोहनलाल से बेहतर नाच रहा हूं; और क्या कहा? – Kerala-cm-v-d-satheesan-ai-dance-video-kseb-employees-power-crisis

यूपी में हैवानियत:नौवीं क्लास में तीन छात्रों ने सहपाठी को बनाया हवस का शिकार, पिता बोले- कैमरे में कैद घटना – In Bulandshahr Class Nineth Student Accuses Classmates Of Assault

यूपी:बसपा के पारिवारिक विवाद में दूसरी पार्टियां सक्रिय, दीपिका के नाम पर चंद्रशेखर बोले- आकाश का स्वागत – Up: Other Parties Active In Bsp’s Family Dispute, Chandrashekhar Said On Deepika’s Name – Akash Is Welcome

खबरों के खिलाड़ी:आकाश के कभी बसपा में कभी बाहर होने से किसे फायदा? विश्लेषकों ने बताया 2027 में क्या होगा असर – Khabaron Ke Khiladi Bsp Inside Tussle Mayawati Akash Anand Ashok Siddharth Up Election 2027 Expert Analyse

एचडीएफसी बैंक में नेतृत्व परिवर्तन:जिमी टाटा बनेंगे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एमडी-सीईओ के लिए भेजे गए दो नाम – Hdfc Bank Proposes Two Candidates For Md & Ceo To Rbi; Appoints Jimmy Tata As Executive Director

यूपी:ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े प्रदेश के रिश्ते, 47,484 करोड़ का निर्यात; इन क्षेत्रों में बढ़ी भागीदारी – Up: State’s Relations With Brics And Allied Countries Grow, Exports Worth Rs 47,484 Crore

Leave a Comment