आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर दुनियाभर में बढ़ती चिंता और रेगुलेशन की मांग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की तकनीकी बढ़त पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि AI के क्षेत्र में अमेरिका चीन से आगे है और वह इस बढ़त को बनाए रखना चाहते हैं.
AI इंडस्ट्री को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस तकनीक में चीन से आगे है. उन्होंने अमेरिका को दुनिया के सबसे एडवांस देशों में बताते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि AI के क्षेत्र में देश की बढ़त किसी भी स्थिति में कमजोर हो.
ये भी पढ़ें: ‘ताकत के दम पर नहीं चलेगी मनमानी’, US पर सख्त जिनपिंग, PM मोदी को कहा ‘थैंक्यू’
‘जो AI जीतेगा, वही जीतेगा’-ट्रंप
ट्रंप ने AI की वैश्विक होड़ को लेकर कहा कि आने वाले समय में जिस देश के पास सबसे मजबूत AI तकनीक होगी, उसका प्रभाव भी उतना ही अधिक होगा. उन्होंने कहा कि “जो भी AI जीतेगा, वही जीतेगा.” उनके इस बयान से साफ है कि अमेरिका AI को केवल तकनीकी विकास के तौर पर नहीं, बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा और रणनीतिक ताकत के रूप में भी देख रहा है.
AI रेगुलेशन को लेकर क्या बोले ट्रंप?
AI से जुड़े हालिया चिंताजनक मामलों के बीच इंडस्ट्री पर ज्यादा नियम लागू करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. ट्रंप के बयान से संकेत मिलता है कि वह ऐसे रेगुलेशन को लेकर सतर्क हैं, जिससे अमेरिकी AI कंपनियों की रफ्तार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है. उनका जोर अमेरिका की तकनीकी बढ़त बनाए रखने पर है. खासकर चीन के साथ AI की दौड़ को लेकर अमेरिकी प्रशासन इसे राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का अहम क्षेत्र मान रहा है.
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ रही AI की होड़
AI के क्षेत्र में अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है. AI मॉडल, चिप्स, डेटा सेंटर, कंप्यूटिंग क्षमता और नई तकनीकों को लेकर दोनों देशों की कंपनियां तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: नेपाल की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम, बेली ब्रिज बनाने के लिए भेजे पुर्जे

