लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Katar Ashoka Vajpayee Ki Kavita Yah Vilap Nahi Hai – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:कातर और अशोक वाजपेयी की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- कातर, जिसका अर्थ है- अधीर, व्याकुल, डरा हुआ, भयभीत। प्रस्तुत है अशोक वाजपेयी की कविता- यह विलाप नहीं है
                                                                 
                            

यह विलाप नहीं है
एक नीरव प्रार्थना है
जो किसी देवता को संबोधित नहीं है :
उसमें कोई शब्द भी नहीं है कातर या व्याकुल,
वह एक दिग्हीन चीख़ है
किसी पक्षी की जो दूरदेस से लौटने पर पाता है
कि तिनका-तिनका जोड़कर बनाया उसका घोंसला
आंधी उड़ा ले गई है।

यह प्रार्थना है
जिसमें खारे पानी के क़तरे हैं
अपनी हर बूंद में बिलखते हुए
जिन्हें पता है कि उन्हें
अब अनदेखे और अकेले ही सूख जाना है।
यह सारी नमी को सोखते हुए
सब कुछ को ठूंठ में बदलने पर विलाप है।

यह ध्वस्त मंदिर के पिछवाड़े पड़े मलबे में दबी
भग्न मूर्ति के ऊपर रेंगती दीमकों की क़तार का विन्यास है :
यह चिथड़ों की तरह
तेज़ हवा में फड़फड़ाते
दुख के अवाक होते जाते शब्दों का बीहड़ संगीत है।
संसार में जहां कहीं भी आंसू झर रहा है
सिसकी या चीख़ है
वे सभी वही इस प्रार्थना की इबारत हैं।
यह विलाप नहीं है।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

11 hours ago

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rajasthan:सफलता, राजनीति और फिर अध्यात्म…; आखिर क्यों ‘चायवालाज’ के युवा संस्थापक ने उठाया आत्मघाती कदम? – Chaiwalas Founder Rohit Sharma Dies By Suicide In Dausa Police Investigating Cause

पाकिस्तान को लगेगा एक और बड़ा झटका!:उज्ज दरिया का संशोधित सर्वे पूरा, अब होगी हदबंदी; भारत का ये है प्लान – India Is Preparing To Give Another Big Blow To Pakistan Ujh River

यूपी में कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल:गहरी दोस्ती और बहन से अफेयर, कार्तिक ने दोस्त को क्यों मार डाला? पूरी कहानी – Kabaddi Player Shot Dead In Shamli Over Opposition To A Love Affair

Up News:महिला नेतृत्व में चमका यूपी, हुरुन इंडिया 2026 की सूची में पांच बेटियों ने बढ़ाया मान; नोएडा का जलवा – Up Shines Under Women Leadership Five Daughters Bring Honor In Hurun India 2026 List Noida Makes Its Mark

कावेरी जल विवाद फिर गरमाया:कर्नाटक के सीएम शिवकुमार के घर पर सर्वदलीय बैठक; क्या निकलेगा कोई समाधान? – Cauvery Water Issue Karnataka All Party Meeting Dk Shivakumar Siddaramiah

Bankipur Election Result:चुनाव परिणाम से एक दिन पहले प्रशांत किशोर बिफरे, जीत का दावा, पुलिस पर आरोप भी – Bankipur Election Result: Prashant Kishor Targets Patna Ssp, Deputy Cm Samrat Chaudhary, And The Bjp.

Leave a Comment