लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


असम इस समय भीषण बाढ़ की तबाही से जूझ रहा है, जहां लाखों लोग मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं. ऐसे मुश्किल समय में बॉलीवुड सितारे भी मदद के लिए आगे आए हैं. सलमान खान, कार्तिक आर्यन से लेकर रणदीप हुड्डा तक कई सेलेब्स ने बाढ़ पीड़ितों का साथ दिया.

मदद के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा 
रणदीप हुड्डा असम के बाढ़ प्रभावित शिवसागर जिले पहुंचकर राहत कार्यों में शामिल हुए. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनके बीच जरूरी सामान बांटा और लंगर सेवा में भी हिस्सा लिया. साथ ही लोगों से अपील की कि इस मुश्किल समय में असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं.

ये भी पढ़ेंः ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दैरान डिप्रेशन का शिकार हुए राम कपूर, बोले- सेट पर शराब पीता था

सलमान खान ने शुरू किया राहत अभियान
सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन’ के जरिए राहत अभियान शुरू किया है. उनकी टीम और फैन क्लब प्रभावित इलाकों में खाने के पैकेट और जरूरी सामान बांट रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये अभियान कई चरणों में चलेगा, जिसके तहत जरूरतमंदों को राशन किट, दवाइयां, पीने का पानी, सैनिटरी नैपकिन और मच्छर भगाने वाले स्प्रे जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी. 

कार्तिक आर्यन के दान किए 1 करोड़ रुपये
कार्तिक आर्यन ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है. एक्टर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का दान दिया है. असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कार्तिक का धन्यवाद किया और उनके इस सहयोग को जरूरत की घड़ी में मिली बड़ी मदद बताया.

इसके अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से असम बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है. आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, गुरु रंधावा और अरमान मलिक जैसे सितारों ने अपने पोस्ट के जरिए लोगों से आगे आने और राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की.

ये भी पढ़ेंः शाहरुख, सलमान से रणबीर तक, किसके बॉलीवुड स्टार के पास है सबसे महंगी वैनिटी वैन?





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment