लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक संग 10 साल पुराना झगड़ा किया खत्म, लाफ्टर शेफ में आईं नजर, बोलीं- वनवास खत्म हुआ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की फैमिली में लंबे समय से चल रही अनबन अब पूरी तरह खत्म हो गई है. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को शो लाफ्टर शेफ के अपकमिंग सीजन में देखा जाएगा. शो में कृष्णा अभिषेक- कश्मीरा शाह कंटेस्टेंट हैं. शो का एपिसोड बुधवार को शूट हुआ. कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने मामी सुनीता के साथ पोज दिए. एक-दूसरे को गले लगाया.

सुनीता-कृष्णा अभिषेक के बीच झगड़ा खत्म
सुनीता ने कहा, ‘मेरे दोनों बच्चों के साथ. बहू है, बेटा है. बेटे के बेटे हो गए. अब क्या है यार. सब चीज भाड़ में जाए. वक्त का क्या भरोसा. रात को सोते हैं पता नहीं सुबह उठेंगे की नहीं. अब जब मिले हैं तो घमासान होगा.’

फिर कश्मीरा शाह कहाती हैं, ‘सब जलने वालों तुम्हारा काला.’ कृष्णा अभिषेक ने कहा, ‘ये लाफ्टर शेफ की बेस्ट गेस्ट हैं अभी तक की. इन्होंने इतना हंसाया. आप सुनीता मामी को देखना. मतलब मैं तो सबकी क्लास लगाता हूं. आज इन्होंने हम सबकी क्लास लगा दी. खासकर मेरी. बहुत मजा आया.’

आगे फिर सुनीता कहती हैं, ’14 साल के बाद आज वनवास खत्म हो रहा है.’ फिर कश्मीरा कहती हैं- किसी और का शुरू होगा. सुनीता कहती हैं- पता नहीं किस किस की कहां कहां जलेगी. पता नहीं.

बता दें कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की फैमिली के बीच में 2016 से अनबन चल रही थी. उनके बीच बातचीत बंद हो गई थी. गोविंदा और सुनीता ने कृष्णा अभिषेक की प्रेजेंस में कपिल के शो में भी जाने से इंकार दिया था. वहीं कृष्णा अभिषेक ने भी मीडिया में आकर इस झगड़े को लेकर बातचीत की थी. हालांकि, जब कृष्णा अभिषेक की बहन आरती की शादी हुई तो गोविंदा अपनी भांजी की शादी में पहुंचे थे. हालांकि, तब सुनीता नहीं पहुंची थी. लेकिन अब लाफ्टर शेफ में आकर सुनीता ने कृष्णा अभिषेक संग सारे गिले-शिकवे खत्म कर लिए.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Saturday BO Collection Updates: ‘जन नायकन’ के आगे ‘धमाल 4’ और ‘द ओडिसी’ का निकला दम, जानें कलेक्शन

‘मैं जेन जी को हल्के में लेती थी…’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक

‘युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं…’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान

‘एटिट्यूड बहुत ज्यादा था…’, करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात

बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?

Jana Nayagan BO Day 3: ‘जन नायकन’ की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड

Leave a Comment