लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Fifa World Cup:इस विश्वकप में अब तक किसने दागे सबसे ज्यादा गोल? शीर्ष स्थान को लेकर कड़ा मुकाबला; टॉप-10 सूची – Fifa World Cup 2026 Golden Boot Race: Why Mbappe Is Ahead Of Messi Scoring Six Goals; Ttop 10 Goal Scorers

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। राउंड ऑफ 32 में पिछले कुछ दिनों में दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं। कुछ बड़ी टीमें बाहर हो चुकी हैं, जबकि कुछ बड़ी टीमें हारते हारते बची हैं। वहीं, कुछ ऑनपेपर कमजोर दिखने वाली टीमों ने कमाल का खेल दिखाया। भले ही वो टीमें अगले राउंड में नहीं पहुंच सकीं, लेकिन अपने खेल से लोगों का दिल जीत लिया। 

नॉकआउट चरण में खिताब की जंग के साथ-साथ गोल्डन बूट की दौड़ भी बेहद रोमांचक हो गई है। राउंड ऑफ 32 के मुकाबलों के बाद कई स्टार खिलाड़ियों ने अपनी टीमों को जीत दिलाते हुए गोलों की संख्या बढ़ाई है। फिलहाल फ्रांस के किलियन एमबाप्पे और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी छह-छह गोल के साथ शीर्ष पर हैं, लेकिन अधिक असिस्ट होने के कारण एमबाप्पे गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान पर बने हुए हैं।

 




FIFA World Cup 2026 Golden Boot Race: Why Mbappe Is Ahead of Messi Scoring Six Goals; TTop 10 Goal Scorers

मेसी और एमबाप्पे
– फोटो : FIFA.COM


असिस्ट की वजह से मेसी से आगे हैं एमबाप्पे

गोल्डन बूट का फैसला केवल गोलों के आधार पर नहीं होता। अगर दो खिलाड़ियों के गोल बराबर हों तो सबसे पहले असिस्ट की संख्या देखी जाती है। एमबाप्पे ने अब तक छह गोल के अलावा दो असिस्ट भी किए हैं यानी दो गोल होने में अहम भूमिका निभाई है। उन्हीं के पास पर फ्रांस का दूसरा खिलाड़ी गोल कर सका। जबकि मेसी के नाम छह गोल हैं, लेकिन एक भी असिस्ट नहीं है। यही वजह है कि फ्रांस का स्टार स्ट्राइकर फिलहाल गोल्डन बूट की रेस में नंबर-एक पर है। हालांकि यह दौड़ अभी पूरी तरह खुली हुई है। नॉकआउट मुकाबलों में एक शानदार प्रदर्शन पूरे समीकरण बदल सकता है।


FIFA World Cup 2026 Golden Boot Race: Why Mbappe Is Ahead of Messi Scoring Six Goals; TTop 10 Goal Scorers

हैरी केन
– फोटो : FIFA.COM


हैरी केन और हालंद भी दौड़ में

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने डीआर कांगो के खिलाफ दो गोल दागकर अपनी कुल गोल संख्या पांच तक पहुंचा दी। अब वह गोल्डन बूट की दौड़ में तीसरे स्थान पर मौजूद एरलिंग हालंद की बराबरी पर हैं। अगर इंग्लैंड अगले दौर में आगे बढ़ता है तो केन के पास मेसी और एमबाप्पे को चुनौती देने का शानदार मौका होगा। नॉर्वे के एरलिंग हालंद भी 5 गोल के साथ इस रेस में बने हुए हैं। वहीं फ्रांस के ओस्मान डेम्बेले, ब्राजील के विनीसियस जूनियर और सेनेगल के इस्माइला सार ने चार-चार गोल किए हैं।

गोल्डन बूट की दौड़ में टॉप-10 खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी देश गोल असिस्ट
1 किलियन एमबाप्पे फ्रांस 6 2
2 लियोनल मेसी अर्जेंटीना 6 0
3 एरलिंग हालंद नॉर्वे 5 0
4 हैरी केन इंग्लैंड 5 0
5 ओस्मान डेम्बेले फ्रांस 4 2
6 विनीशियस जूनियर ब्राजील 4 1
7 इस्माइला सार सेनेगल 4 1
8 डेनिज उंडाव जर्मनी 3 2
9 जोहान मंजांबी स्विट्जरलैंड 3 1
10 जूलियन क्विनोनेस मेक्सिको 3 1


FIFA World Cup 2026 Golden Boot Race: Why Mbappe Is Ahead of Messi Scoring Six Goals; TTop 10 Goal Scorers

एर्लिंग हालंद
– फोटो : FIFA.COM


नॉकआउट में बदल सकती है तस्वीर

विश्व कप के नॉकआउट चरण में हर गोल की अहमियत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में गोल्डन बूट की रेस भी लगातार बदल सकती है। फ्रांस, अर्जेंटीना और इंग्लैंड जैसी टीमें अभी टूर्नामेंट में बनी हुई हैं, इसलिए एमबाप्पे, मेसी और केन के पास अपने गोलों की संख्या बढ़ाने का पूरा मौका है। वहीं यदि कोई खिलाड़ी एक ही मैच में दो या तीन गोल कर देता है तो गोल्डन बूट की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप को फिर झटका:डाक से मतदान वाले आदेश पर लगी रोक, प्रशासन ने फैसले के खिलाफ दायर की अपील; जज ने क्या कहा? – Trump Administration Appeals Latest Ruling Blocking His Mail Voting Order From Taking Effect

दिल्ली:60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए खुलेंगे वयो आनंद केंद्र, सरकार शुरू करने जा रही ये योजना – Vayo Anand Kendras Will Be Opened For The Recreation Of Senior Citizens Aged 60 And Above

दिल्ली का मौसम:एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं, बढ़ेगी उमस, यहां पढ़ें आईएमडी का ताजा अपडेट – Weather Update No Rain Expected In Delhi For A Week

नेपाल बाढ़:इंफोसिस की सहायक कंपनी के सीईओ लैक्स गोपीसेट्टी लापता, नहीं हो पा रहा संपर्क; कंपनी ने क्या कहा? – Infosys Public Services Ceo Lax Gopisetty Unreachable After Devastating Nepal Floods

सैफ पर हुए हमले मामले में आया अपडेट, गिरफ्तार हुए शख्स ने जताई यह इच्छा; अदालत ने अभियोजन पक्ष से मांगा जवाब – Bangladeshi Man Arrested For Stabbing Actor Saif Ali Khan Seeks To Plead Guilty

नेपाल में फिर आएगा जलप्रलय?:भीषण बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा, जानें चीन की चेतावनी में क्या-क्या – China Says Flash Flood Disaster Caused By High-altitude Glacier Collapse In Nepal

Leave a Comment