लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता फेल, क्या मिडिल ईस्ट में फिर भड़केगी जंग? होर्मुज स्ट्रेट बना हॉट टॉपिक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान की बातचीत (US Iran Peace Talks in Pakistan) फेल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या जंग फिर शुरू होने वाली है. 21 घंटे तक चली शांति वार्ता फेल होने के बाद मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव का खतरा बढ़ गया है. 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि बातचीत में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. अमेरिका ने फाइनल और बेस्ट ऑफर दिया है और अब फैसला ईरान को करना है. जेडी वेंस के बयान के बाद यह साफ हो गया कि दोनों देशों के बीच मतभेद अब भी गहरे हैं. खासकर परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट के मुद्दों पर. 

ट्रंप पहले ही जीतने का दावा कर चुके हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख भी काफी सख्त है. उन्होंने कहा कि चाहे डील हो या न हो, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. हम पहले ही जीत चुके हैं. ट्रंप के इस बयान ने यह संकेत दिया कि अमेरिका फिलहाल दबाव की रणनीति जारी रखना चाहता है, बजाय इसके कि वह किसी समझौते के लिए झुके. ऐसे में अगर बातचीत आगे नहीं बढ़ती तो दो हफ्ते का सीज़फायर भी टूट सकता है. ऐसा हुआ तो फिर नए सिरे से जंग शुरू हो जाएगी.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है. हम अभी भी लड़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के पास अभी भी इनरिच यूरेनियम मौजूद है, जिसे खत्म करना जरूरी है. 

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बना है गतिरोध

होर्मुज स्ट्रेट इस शांति वार्ता का सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है, जो दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है. ईरान ने साफ संकेत दिया है कि जब तक उसकी शर्तें नहीं मानी जातीं, तब तक इस रास्ते को पूरी तरह खोलने का सवाल ही नहीं उठता. ऐसे में अगर यह बंद रहता है तो वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित रहेगी और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा. 

माइन्स हटाने का काम कर रहा अमेरिका

बातचीत के दौरान यह भी खबरें सामने आई कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा बिछाए गए माइन्स को हटाने का काम कर रहा है. इसके लिए बताया जा रहा है कि 2 डिस्ट्रॉयर को तैनात किया गया है. दावा है कि इन दोनों ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है. हालांकि ईरान की तरफ से कहा गया कि चेतावनी के बाद अमेरिकी डिस्ट्रॉयर लौट गए हैं. 

एक तरफ अमेरिका फाइनल ऑफर की बात कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ईरान अपने अधिकारों से पीछे हटने को तैयार नहीं है. ऐसे में या तो ईरान अमेरिकी प्रस्ताव मान ले, या फिर दोनों देश नए सिरे से बातचीत शुरू करें लेकिन अगर दोनों में कुछ नहीं हुआ तो जंग फिर से शुरू हो सकती है. इस पर भारत समेत पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें

US Iran Peace Talks in Pakistan: अमेरिका के खिलाफ युद्ध में ईरान का साथ देगा चीन? खुफिया रिपोर्ट ने बढ़ाई डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन!

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान से बातचीत फेल होने पर तिमतिमाए ट्रंप, कहा- ईरान को फिर से स्टोन एज में भेज देंगे

अमेरिका के सिएटल में स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित, शहर में भारतीय नायक की होगी पहली मूर्ति

पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, तुर्किए मीडिया की रिपोर्ट में दावा

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर

US Iran Peace Talks: पाकिस्तान में अमेरिका से ईरान की बातचीत क्यों हुई फेल? तेहरान ने दिया जवाब, कहा- होर्मुज पर कंट्रोल…

Leave a Comment