लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने मुंबई में लीज पर दिया अपार्टमेंट, 1 साल के लिए 2.5 लाख मंथली रेंट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर ने मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में अपना करीब 1,050 स्क्वायर फुट का अपार्टमेंट तीन साल के लिए लीज पर दिया है. CRE Matrix को मिले डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस अपार्टमेंट का शुरुआती मंथली किराया 2.5 लाख रुपये है.

इसका लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट 26 जून 2026 को रजिस्टर किया गया था. इसके लिए 7.5 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी दिया गया है. ये अपार्टमेंट महालक्ष्मी ईस्ट में जीबी सकपाल मार्ग और संत गुरुजी मार्ग पर स्थित पिरामल महालक्ष्मी साउथ टावर में है.

हर साल बढ़ेगा किराया
एग्रीमेंट के मुताबिक, अपार्टमेंट का किराया हर साल बढ़ेगा. पहले साल हर महीने 2.5 लाख रुपये किराया तय किया गया है, जबकि दूसरे साल ये बढ़कर 2.62 लाख रुपये और तीसरे साल 2.75 लाख रुपये हो जाएगा.

ये अपार्टमेंट पूरी तरह फर्निश्ड है. इसमें सोफा, चेयर्स, कपबोर्ड, चार एयर कंडीशनर, वॉटर प्यूरीफायर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गैस स्टोव, हॉब, चिमनी, डाइनिंग टेबल समेत कई दूसरे फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान मौजूद हैं. एग्रीमेंट में ये भी साफ तौर पर लिखा गया है कि इस अपार्टमेंट का इस्तेमाल सिर्फ रहने के लिए किया जा सकता है. हालांकि श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं सामने आई है.

श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने मुंबई में लीज पर दिया अपार्टमेंट, 1 साल के लिए 2.5 लाख मंथली रेंट

एग्रीमेंट के मुताबिक, अपार्टमेंट से जुड़े मेंटेनेंस चार्ज, रेट, टैक्स, असेसमेंट और नॉन-ऑक्यूपेंसी चार्ज लाइसेंस देने वाले उठाएंगे. वहीं, बिजली का बिल किरायेदार को अपने इस्तेमाल के हिसाब से सीधे भरना होगा. रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट में शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर को लाइसेंसर, जबकि अक्षत खेतान को लाइसेंसी बताया गया है.

पिछले साल करोड़ो में खरीदा था अपार्टमेंट
बता दें कि पिछले साल श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर ने 6.24 करोड़ रुपये में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था. जैपकी को मिले डॉक्यूमेंट के मुताबिक, ये प्रॉपर्टी ग्लाइडर बिल्डकॉन रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी गई थी और इसकी रजिस्ट्री 13 जनवरी 2025 को हुई थी.

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग
श्रद्धा कपूर अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म 4 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment