लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लखनऊ में गोमती की बाढ़ हुई विकराल:पलासियो मॉल तक पहुंचा नदी का पानी, इकाना स्टेडियम के सामने भी जलभराव – Lucknow: The Gomti River Has Flooded, With Knee-deep Water In Front Of The Plasio Mall; Waterlogging In Front

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बीते दिनों से गोमती नदी में आई बाढ़ लगातार अपना रौद्र रुप दिखाती जा रही है। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले स्टेडियम के आसपास के पानी को रोक दिया गया था। मैच खत्म होते ही बुधवार को पानी खोल दिया गया। पानी खोलते ही स्टेडियम के सामने और उसके आगे पलासियो मॉल तक पानी का स्तर बढ़ता गया। दोपहर तक कुछ इंच तक जलभराव हुआ। देखते ही देखते यह जलभराव डेढ़ से दो फिट तक हो गया। सूत्रों के अनुसार पानी का फ्लो खोलते ही इस इलाके में बाढ़ की नौबत आ गई।  इसके पहले बीते एक सप्ताह से लखनऊ के कई इलाके पानी से जलमग्न हैं। बीते दिनों शहर के मध्य में स्थित मरीन ड्राइव, हनुमंत धाम आदि इलाके जलमग्न हो गए हैं। 


मैच के बाद पानी भरने पर सवाल

लखनऊ शहर के कई इलाके बीते दिनों से पानी में डूबे हुए थे। इन इलाकों के लोग यह आरोप लगा रहे थे कि मैच की वजह से पानी रोक दिया गया है जिसके चलते यहां बड़ी मात्रा में जलभराव हुआ है। बुधवार को ऐसा ही हुआ। जैसे ही गोमती के पूरे पानी को छोड़ा गया वैसे ही स्टेडियम और पलासियो मॉल के पूरे इलाके में जलभराव की नौबत आ गई। पानी अचानक कैसे बढ़ा इस बारे में अभी किसी का आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

गोमतीनगर विस्तार में नदी के पानी का प्रवेश रोका

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 और इकाना स्टेडियम के आसपास पहुंचे पानी को रिहायशी क्षेत्र में बढ़ने से रोकने के लिए एलडीए ने इकाना स्टेडियम के पीछे बोल्डर और मिट्टी से अस्थायी बांध बनाया है। इसके जरिये करीब ढाई घंटे में पानी का नया प्रवाह रोक दिया गया। इसके बाद क्षेत्र में जलस्तर करीब छह इंच कम हुआ। एहतियात के तौर पर सेक्टर-7 के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी मिट्टी डालकर अवरोध बनाए गए हैं। एलडीए की टीमें क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी कर रही हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुड़की:पूर्व पत्नी के आरोपों पर बोले मोहम्मद शमी, कहा- ‘उमेश कुमार मेरे भाई, कोई झगड़ा नहीं करा सकता’ – Mohammed Shami Reached Roorkee Speaks On Allegations Made By His Ex-wife Calls Umesh Kumar His Brother

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी का निधन, हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था इलाज – Jharkhand: Cm Hemant’s Mother Passes Away; Rupi Was The Wife Of The Eminent Shibu Soren.

बड़ी खबर:बिहार मिलिट्री पुलिस के 40 जवान बीमार; आंसू गैस के कारण बीएमपी13 में अफरा-तफरी – Bihar-military-police-13th-battalion-40-jawans-sick-tear-gas-training

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6 Know The Vvaan And Hanuman Ansh Total Earning – Entertainment News: Amar Ujala

सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति का दावा:कहा- पीएम मोदी को कमजोर करने की हो रही कोशिश; तारीफ में और क्या बोले? – Former-serbian-president-aleksandar-vucic-pm-modi-global-power-undermine-attempt

दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही:एक बच्चे की मौत, आठ लोगों को निकाला गया, पांच के दबे होने की आशंका – Building Collapses In Delhi S Seemapuri

Leave a Comment