लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गुजरात ने पहले ओवर में ही रच दिया इतिहास, बनाया सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे IPL 2026 के 52वें मैच में इतिहास रच दिया. टीम ने पहली पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. राजस्थान के लिए ओवर जोफ्रा आर्चर ने फेंका, जिसमें नया इतिहास लिखा गया और साथ में आर्चर ने भी शर्मनाक रिकॉर्ड अपने किया. 

गुजरात के लिए पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन

बता दें कि ओवर में आर्चर ने 18 रन खर्चे. इसके साथ यह गुजरात के लिए आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा ओवर बन गया. यह किसी भी पारी के पहले ओवर में गुजरात के जरिए बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं.

आर्चर ने बनाया सबसे ज्यादा रन खर्च करने का शर्मनाक रिकॉर्ड 

यह जोफ्रा आर्चर के लिए आईपीएल इतिहास में पहला ऐसा मौका था कि जब उन्होंने पारी के पहले ओवर में 18 रन खर्च किए. गौर करने वाली बात यह है कि आर्चर ने ओवर में आधे रन बल्ले से और आधे एक्ट्रा के जरिए दिए. मतलब आर्चर का सामना करने वाले गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और उनके साथी ओपनर साई सुदर्शन ने बल्ले से सिर्फ 09 ही रन बनाए. आर्चर ने ओवर में बाकी के 9 रन एक्ट्रा के जरिए दिए, जिसमें व्हाइड बॉल, व्हाइड का पंजा और नो बॉल शामिल रही. 

पूरे ओवर का हाल 

ओवर की पहली गेंद पर साई सुदर्शन ने चौका लगाया. अगली गेंद आर्चर ने वाइड फेंकी. दूसरी गेंद डॉट बॉल रही. फिर अगली गेंद नो बॉल रही, जिस पर सिंगल के जरिए एक रन आया. आर्चर ने अगली गेंद वाइड फेंकी, जो बाउंड्री लाइन के पार गई, ऐसे 5 रन मिले. फिर आर्चर ने वाइड फेंकी. अब कहीं जाकर राजस्थान के तेज गेंदबाज ने तीसरी गेंद फेंकी, जो डॉट रही. चौथी गेंद पर 1 रन आया. पांचवीं गेंद पर 2 रन आए. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर 1 रन आया. इस तरह ओवर में कुल 18 रन बने, जिसमें 9 रन बल्ले से और बाकी के 9 एक्ट्रा के जरिए आए. 

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स ने अचानक बदला कप्तान, रियान पराग टीम से बाहर; जानें क्यों लिया गया ये फैसला

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Watch: ‘आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत…’, 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील

IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची, अंकतालिका में अन्य टीमें किस स्थान पर?

आईपीएल 2026 के बीच CSK ने लिया बड़ा फैसला, टीम में शामिल हुआ ये विस्फोटक ऑलराउंडर; जानिए कौन है यह खिलाड़ी

IPL 2026 Playoff Chances: 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

‘ये बर्दाश्त से बाहर है’; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात

पैट कमिंस को क्यों मिली ऐसी सजा? GT के खिलाफ मैच में हुई गलती के लिए BCCI ने ठोका जुर्माना

Leave a Comment