लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

5 दिन में 211% मुनाफा कमाकर ‘दृश्यम 3’ बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स मालामाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. रिलीज के दिन 2 अक्टूबर से ही फिल्म हर दिन रिकॉर्ड कमाई कर रही है. ‘धुरंधर 2’ के बाद अब इस फिल्म का क्रेज भी ऑडियंस के बीच जमकर दिख रहा है. 

अब ‘दृश्यम 3’ की रिलीज को पांच दिन हो चुके हैं. आपको बताते हैं कि फिल्म पांच दिनों में कितना कमा चुकी है और बजट के मुकाबले कितना प्रॉफिट दे चुकी है.

पहले कमाई जान लेते हैं.

  • ट्रेड आंकड़ें देने वाली वेबसाइट सैकनिक के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने पांच दिनों में वर्ल्डवाइड 341.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
  • वहीं, पांच दिनों में ‘दृश्यम 3’ ने इंडिया में 217 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है.


5 दिन में 211% मुनाफा कमाकर 'दृश्यम 3' बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स मालामाल

‘दृश्यम 3’: बजट Vs कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ का बजट 100 करोड़ से 110 करोड़  के करीब है.  

वर्ल्डवाइड कमाई के आधार पर प्रॉफिट निकालें तो फिल्म ने अपने बजट का 3 गुना से अधिक कलेक्शन कर चुकी है.

बजट निकालने के बाद यह लगभग 211% से 242% का ग्रॉस प्रॉफिट मेकर्स को दे चुकी है. 

वहीं, अगर इंडिया नेट कलेक्श से भी अगर प्रॉफिट निकलाें तो ये अपने बजट का 100% रिकवरी करने के बाद लगभग 97% से 117% का प्रॉफिट मेकर्स को दे चुकी है.

आपको यहां बता दें कि इस प्रॉफिट से मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को कितना सीधा फायदा मिलेगा. दरअसल- बॉक्स ऑफिस पर पूरी ग्रॉस कमाई प्रोड्यूसर की नहीं होती उसमें से थिएटर मालिकों का हिस्सा काटकर डिस्ट्रीब्यूटर शेयर मिलता है.

राइट्स बेचकर भी होती है बंपर कमाई 

इसके अलावा ऐसी बड़ी फिल्मों को नॉन-थियेट्रिकल राइट्स यानि OTT, सैटेलाइट और म्यूजिक से भी बहुत प्रॉफिट होता है. ‘धुरंधर’ और ‘दृश्यम’ जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के ये राइट्स रिलीज से पहले ही 80 करोड़ से 100 करोड़ में बिक जाते हैं. 

खबरों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं. थियेटर के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि ओटीटी पर फिल्म कब आएगी इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुआ है.

5 दिन में 211% मुनाफा कमाकर 'दृश्यम 3' बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स मालामाल

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई दृश्यम 3′

341 करोड़ कमाई के साथ ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. 

बता दें कि अगर कोई फिल्म अपने बजट से तीन गुना कलेक्शन कर लेती है तो वो ब्लॉकबस्टर हो जाती है. ‘दृश्यम 3’ ने पांच दिन में 341 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ ये स्टेटस हासिल कर लिया है.

वीकेडज में भी बंपर कमा रही 

फिल्म का क्रेज लोगों में इस कदर है कि ये फिल्म वीक डेज यानि वर्किंग डे पर भी जमकर कमा रही है. ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो ये फिल्म अपकमिंग वीकेंड में भी अच्छी कमाई करने वाली है.

यही वजह है कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ को पोस्टपोन कर दिया गया है, ये इस हफ्ते 9 अक्टूबर को थियेटर में रिलीज होने वाली थी. ‘दृश्यम 3’ की आंधी में कोई भी अपना नुकसान नहीं करना चाहता है.

बिना ऑफर बंपर कमाई

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने एक्स पर लिखा है कि फिल्म वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने वाली है. उन्होंने लिखा, ”दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने वीकडेज यानि सोमवार और मंगलवार में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और मंगलवार का कलेक्शन लगभग सोमवार के बराबर रहा है. सबसे खास बात यह रही कि सोमवार या मंगलवार को टिकटों पर कोई खास छूट या डिस्काउंट ऑफर नहीं था, इसके बावजूद फिल्म ने शानदार बिजनेस दर्ज किया. वीकडेज का यह मजबूत ट्रेंड साफ संकेत दे रहा है कि आने वाले वीकेंड पर कलेक्शन में और भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा, खासकर तब जब इस शुक्रवार कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है.’

 

‘दृश्यम 3’ स्टारकास्ट

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की ये आखिरी फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत, तबू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता जैसे एक्टर्स हैं. इसे पैनारोमा स्टुडियो ने प्रोड्यूसर किया है. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘रामायण’ के प्रोड्यूसर प्राइम फोकस पर इनकम टैक्स का छापा, रेड के बाद 8% गिरे कंपनी के शेयर

सिड-कियारा से लेकर ‘दो अनन्या’ तक, सामने आई करण जौहर के शो की पूरी गेस्ट लिस्ट। Koffee With Karan season 9 guest list update kiara Advani sidharth Malhotra two ananya

‘रामायण’ की रिलीज डेट प्री-पोन, ‘धुरंधर 2’ का फॉर्मूला अपनाएगी फिल्म, जानें कब देख पाएंगे मूवी!

श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने मुंबई में लीज पर दिया अपार्टमेंट, 1 साल के लिए 2.5 लाख मंथली रेंट

‘शाहरुख खान ने सपोर्ट किया, मेरे करियर की ली पर्सनल जिम्मेदारी’, अभिषेक बच्चन किंग खान को लेकर कहा ये

डिलीवरी के चंद महीनों बाद दोबारा प्रेग्नेंट हुईं ये हसीनाएं, कियारा से पहले एक ने तो 4 महीने में दी थी ‘गुड न्यूज’

Leave a Comment