लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या घर में फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन रखने की भी होती है सही दिशा? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Vastu Tips: कुछ ही दिनों पहले की बात है, मेरे घर के पास बिहार के जहानाबाद से शिवांश पांडे रहने आए थे. वे मूल रूप से बिहार के निवासी हैं, लेकिन अपने कामकाज के सिलसिले में रांची शिफ्ट हुए हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने मुझसे पूछा कि वे अपने नए फ्लैट में सामान सेट कर रहे हैं और जानना चाहते थे कि क्या वास्तु शास्त्र में ऐसा कुछ बताया गया है कि टीवी, फ्रिज या बाकी इलेक्ट्रॉनिक सामान को कहां रखना चाहिए और कहां नहीं? उनकी इस बात ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया, क्योंकि आज के दौर में यह सवाल लगभग हर किसी के मन में होता है. दरअसल, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार अगर इन्हें गलत दिशा में रख दिया जाए तो घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है.

अगर शिवांश पांडे जी की ही तरह आपके दिमाग में भी ऐसा कोई सवाल है, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेने के बाद आपकी हर कन्फ्यूजन दूर हो जाएगी और आपको अपने हर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को किस जगह पर रखना है, इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी. तो चलिए, बहुत ही आसान शब्दों में समझते हैं कि किस इलेक्ट्रॉनिक आइटम को रखने के लिए कौन सी जगह सबसे सही है.

Vastu Tips on Appliance Placement Guide
Vastu Tips on Appliance Placement Guide

टीवी किस दिशा में लगाएं?

आज के समय में टीवी एक ऐसी चीज है, जो आपको लगभग हर किसी के लिविंग रूम या बेडरूम में देखने को मिल जाती है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें, तो लिविंग रूम में टीवी लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे बढ़िया मानी जाती है. इस दिशा को अग्नि यानी आग की दिशा भी कहते हैं. अगर आपके घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में जगह नहीं है, तो आप टीवी को पूर्व या उत्तर दिशा में भी लगा सकते हैं. टीवी देखते समय आपका चेहरा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर का माहौल अच्छा बना रहता है. आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि आपके बेडरूम में टीवी न लगा हो. अगर बेडरूम में टीवी है भी, तो रात को सोते समय उस पर कोई कपड़ा डाल दें.

ये भी पढ़ें: किचन में चूल्हा रखते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? घर का माहौल बिगड़ने के साथ बढ़ सकती हैं परेशानियां

फ्रिज किस जगह रखना सही है?

फ्रिज एक ऐसी चीज़ है जिसे हम अपनी किचन में रखना पसंद करते हैं. यह एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक आइटम है जो दिन-रात बिना रुके चलता रहता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप फ्रिज रख रहे हैं, तो इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व या फिर पश्चिम दिशा में रखना सबसे बेस्ट होता है. फ्रिज को कभी भी उत्तर या पूर्व दिशा के कोने में नहीं रखना चाहिए. इसके अलावा, फ्रिज को दीवार से एकदम सटाकर न रखें, दीवार और फ्रिज के बीच थोड़ी जगह जरूर छोड़नी चाहिए ताकि हवा आसानी से आती-जाती रहे. फ्रिज का दरवाजा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ खुले तो इसे बहुत शुभ माना जाता है.

वॉशिंग मशीन को कहां रखें?

आप कपड़े धोने के लिए जिस वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसमें पानी और बिजली दोनों ही चीजों का इस्तेमाल होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार वॉशिंग मशीन रखने के लिए सबसे सही दिशा पश्चिम-उत्तर या पूर्व-दक्षिण को माना जाता है. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप वॉशिंग मशीन को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में गलती से भी न रखें. ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर-पूर्व दिशा को बहुत ही शांत और पवित्र जगह माना जाता है. अगर आप यहां भारी या आवाज करने वाली मशीन रखेंगे, तो घर के लोगों का मन अशांत रहेगा और फालतू का स्ट्रेस भी बढ़ता रहेगा.

ये भी पढ़ें: पर्स में पैसे रखने का सही तरीका क्या है? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, बढ़ेगी पैसों की बचत

माइक्रोवेव, ओवन और गीजर कहां लगाएं?

ओवन, माइक्रोवेव, टोस्टर और गीजर जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स काफी ज्यादा गर्मी पैदा करते हैं. इस तरह की जितनी भी चीजें होती हैं, उन्हें अग्नि तत्व से जुड़ा हुआ माना जाता है. अगर आपके घर पर भी ये चीजें हैं, तो इन्हें रखने की सबसे सही जगह दक्षिण-पूर्व दिशा है. किचन में माइक्रोवेव या ओवन को हमेशा दक्षिण-पूर्व कोने में ही रखें. इसी तरह, बाथरूम में पानी गर्म करने वाला गीजर भी दक्षिण-पूर्व कोने में लगाना वास्तु के हिसाब से बहुत फायदेमंद होता है. इन सामानों को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से बचें, वरना घर में पैसों का नुकसान हो सकता है.

वाई-फाई राउटर और कंप्यूटर कहां रखें?

आजकल लगभग हर घर में वाई-फाई राउटर और कंप्यूटर टेबल होती ही है. वर्क फ्रॉम होम और पढ़ाई के इस दौर में इन चीजों की सही जगह पता होना बहुत जरूरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, वाई-फाई राउटर या मॉडेम को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. अगर बात पढ़ाई या काम करने वाले कंप्यूटर और लैपटॉप की करें, तो इसे ऐसे रखें कि बैठते समय आपका मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए. जब आप उत्तर या पूर्व दिशा की ओर देखकर काम या पढ़ाई करते हैं, तो आपका ध्यान अच्छे से लगता है और काम भी बढ़िया होता है.

ये भी पढ़ें: तिजोरी में रखते हैं पैसा तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ जाएंगे बेवजह के खर्चे और आने लगेंगी पैसों से जुड़ी परेशानियां

The post क्या घर में फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन रखने की भी होती है सही दिशा? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment