लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एमपी:बांधवगढ़ से निकला कॉलर वाला हाथी 5वें दिन भी जंगलों में कर रहा मूवमेंट, 100 किमी से ज्यादा का सफर – Collared Elephant Travels Over 100 Km, Forest, Railway And Power Departments On Alert

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाहर निकला कॉलर वाला जंगली हाथी पांचवें दिन भी सामान्य वन मंडल और वन विकास निगम के जंगलों में लगातार मूवमेंट कर रहा है। टाइगर रिजर्व से निकलने के बाद हाथी अब तक 100 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुका है। फिलहाल उसकी मौजूदगी दर्रहा फाटक के आसपास के जंगल क्षेत्र में बनी हुई है, जहां वह पिछले दो दिनों से घूम रहा है।

हाथी की लगातार बदलती लोकेशन को देखते हुए वन विभाग के साथ रेलवे और बिजली विभाग भी अलर्ट मोड पर हैं। करीब 50 अधिकारी-कर्मचारी हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। कॉलर के माध्यम से हाथी की लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है और उसकी दिशा के अनुसार संबंधित विभागों को सूचना दी जा रही है।

धतूरा क्षेत्र से आगे बढ़ने के बाद हाथी दर्रहा फाटक के आसपास पहुंचा है। इस दौरान हाथी कुछ खेतों में भी पहुंचा, जहां उसने फसलों को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग की टीमें हाथी के आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं। साथ ही ग्रामीणों को भी हाथी की मौजूदगी को लेकर सतर्क किया जा रहा है।

रेलवे को किया अलर्ट


दर्रहा फाटक के आसपास हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने रेलवे प्रबंधन को इसकी जानकारी दी है। रेलवे ट्रैक के आसपास हाथी के मूवमेंट की संभावना को देखते हुए ट्रेनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। जरूरत के अनुसार ट्रेनों की गति नियंत्रित रखने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

पढ़ें:  अनूपपुर में सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत

हाथी वाले क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद


हाथी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग को भी अलर्ट किया गया है। जिन क्षेत्रों में हाथी की मौजूदगी सामने आ रही है, वहां आवश्यकता के अनुसार बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है। इसका उद्देश्य हाथी और ग्रामीणों दोनों को संभावित खतरे से बचाना है। वन विभाग की सूचना के आधार पर बिजली विभाग आवश्यक कदम उठा रहा है।

तीन वन इकाइयां कर रहीं निगरानी


कॉलर वाले हाथी की निगरानी में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, सामान्य वन मंडल और वन विकास निगम की टीमें लगी हुई हैं। इसके अलावा पुलिस, रेलवे और बिजली विभाग के अधिकारियों को भी हाथी की गतिविधियों की लगातार जानकारी दी जा रही है। टीमें हाथी की लोकेशन, दिशा और व्यवहार पर नजर रखते हुए उसके आगे बढ़ने वाले संभावित मार्गों की निगरानी कर रही हैं।

क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि कॉलर वाले हाथी की लगातार निगरानी की जा रही है। सभी संबंधित विभागों को हाथी की गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है और उसकी लोकेशन के आधार पर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। फिलहाल विभाग की प्राथमिकता हाथी की सुरक्षित निगरानी के साथ ग्रामीणों, राहगीरों और रेलवे यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘हम तो परमानेंट प्रभारी हैं’:अशोक गहलोत ने पायलट से क्यों कही ये बात, जानिए पूरा मामला – We Are Permanent In-charges Ashok Gehlot Witty Banter With Sachin Pilot During Congress Strategy Meeting

सीमापुरी हादसा:हादसे के पीछे क्या थी वजह? स्थानीय लोगों ने किया यह दावा; अफसर बोले- जांच से सच आएगा सामने – Major Revelation In Seemapuri Accident Locals Reveal Key Reason Behind Incident

Supreme Court Gives Time To Rajpal Yadav In Cheque Bounce Case Know What Happen When – Entertainment News: Amar Ujala

आरबीआई:’मामूली एमडीआर शुल्क से यूपीआई वॉल्यूम पर असर नहीं’, एमपीसी के बाद और क्या बोले गवर्नर संजय मल्होत्रा – Rbi Mpc Policy: Small Mdr Fee Won’t Impact Upi Volumes, Says Governor Sanjay Malhotra Reactions Of Experts

अभिनेता राजपाल यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें:सुप्रीम कोर्ट के बाद अब महू कोर्ट में पेशी, जानें क्या है मामला? – Rajpal Yadav News: Appears In Mhow Court Cheque Bounce Case All You Need To Know

इंडिया गठबंधन की लंच पॉलिटिक्स:’मेरे खिलाफ 45 एफआईआर, लक्ष्य 100 का’; राहुल बोले- हर एफआईआर मेरे लिए मेडल – Congress President Mallikarjun Kharge With Opposition Mps Lunch Sir Cec Protest Hindi News Updates

Leave a Comment