लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘हम तो परमानेंट प्रभारी हैं’:अशोक गहलोत ने पायलट से क्यों कही ये बात, जानिए पूरा मामला – We Are Permanent In-charges Ashok Gehlot Witty Banter With Sachin Pilot During Congress Strategy Meeting

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस की बैठक में माहौल चुनावी तैयारियों का था, लेकिन कुछ पल ऐसे आए, जब गंभीर राजनीतिक चर्चा के बीच कमरे में मुस्कान तैर गई, मौका था पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर जयपुर के सी-स्कीम स्थित कांग्रेस वार रूम में हुई बैठक का। प्रदेश के बड़े नेता एक साथ जुटे थे। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हुआ छोटा-सा संवाद चर्चा का विषय बन गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। गहलोत जब बैठक कक्ष में पहुंचे तो मौजूद नेताओं ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। माहौल सामान्य था, लेकिन गहलोत ने आते ही सचिन पायलट को देखकर राजनीतिक रिश्तों के पुराने पन्ने पलटते हुए हल्की चुटकी ले ली।

 

गहलोत ने पायलट से कही ये बात


गहलोत ने पायलट से कहा कि ‘पहले ये आपके प्रभारी थे और अब आप इनके प्रभारी हो।’ गहलोत का इशारा सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर था। दरअसल, रंधावा पहले राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं और उस समय सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। अब राजनीतिक परिस्थितियां बदली हैं और रंधावा पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हैं। गहलोत की बात सुनकर पायलट मुस्कुराए और तत्काल जवाब दिया-‘सर, कोई कहीं का भी प्रभारी बने, हम सबके असली प्रभारी तो आप ही हैं।’

पायलट के जवाब पर गहलोत ने भी किया मजाक


पायलट के इस जवाब के बाद माहौल और हल्का हो गया। लेकिन गहलोत भी यहीं रुकने वाले नहीं थे। गहलोत ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- ‘हम तो परमानेंट प्रभारी हैं।’ इतना सुनते ही बैठक में मौजूद नेताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई। कुछ ही शब्दों में दोनों नेताओं के बीच का यह संवाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: उदयपुर में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे घायल; जर्जर भवन पर लगा ताला

पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा


पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर हुई इस बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करना था। लेकिन बैठक की औपचारिक चर्चाओं के बीच गहलोत और पायलट की यह नोकझोंक माहौल का सबसे दिलचस्प हिस्सा बन गई। लंबे समय से राजस्थान की राजनीति में साथ-साथ चर्चा में रहने वाले दोनों नेताओं का यह अंदाज बैठक से बाहर भी सुर्खियां बटोरता नजर आया।

‘इनके सिर्फ वार ही वार चलेगा’

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच और रूम में हुई मुलाकात के बाद निकले वीडियो ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मौका दे दिया है।प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा, इनके सिर्फ वार ही वार चलेगा।कोई मंथन नहीं हो सकता और गहलोत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह ही  वह है ,पायलट क्यों जबरदस्ती तैयारी करने में लगे हैं।

इधर, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि आपको भारतीय जनता पार्टी के नेता जमीन पर काम करते नजर आएंगे और यह  कॉंग्रेस के नेता आपस में वॉर रूम में बैठकर इसी प्रकार की बातें करते नजर आते हैं।हमारे यहां बड़े से बड़ा नेता भी कार्यकर्ता है लेकिन इनके यहां हर नेता  मुख्यमंत्री का दावेदार है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शाहजहांपुर:रिहायशी इलाके में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, रेस्क्यू करने में छूटे वनकर्मियों के पसीने; देखें वीडियो – Massive Crocodile Enters Saidpur Village In Shahjahanpur

What Apoorva Mukhija Says About Her Viral Kiss Video With Dj Ameen Jazz Recalls Crying At Airport – Entertainment News: Amar Ujala

आतंकियों के मंसूबों पर फिरा पानी:जमीन के नीचे छिपा था हथियारखाना, Ak-47 समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद – Deadly Terrorist Plot Foiled In Handwara Hideout Destroyed.

2026 एमजी हेक्टर स्टॉर्म सीरीज हुई लॉन्च:कितनी है ब्लैकस्टॉर्म और स्नोस्टॉर्म की कीमत? जानें फीचर्स-खासियतें – 2026 Mg Hector Storm Series Launched: Check Blackstorm And Snowstorm Price, Features And Specs

सीमापुरी हादसा:हादसे के पीछे क्या थी वजह? स्थानीय लोगों ने किया यह दावा; अफसर बोले- जांच से सच आएगा सामने – Major Revelation In Seemapuri Accident Locals Reveal Key Reason Behind Incident

Supreme Court Gives Time To Rajpal Yadav In Cheque Bounce Case Know What Happen When – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment