लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Video: बारिश के बाद बढ़ सकता है डेंगू का खतरा, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आपके घर में रखा एक छोटा-सा गमला, बाल्टी या कूलर… बारिश के बाद डेंगू फैलाने वाले मच्छर के पनपने की जगह बन सकता है. इसके लिए घर के बाहर गंदगी होना भी जरूरी नहीं है. बारिश के बाद घर के आसपास थोड़ा-सा पानी भी जमा हो जाए, तो उसमें डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर पनप सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, ये मच्छर घर के अंदर और आसपास भी पनप सकते हैं. इसलिए सिर्फ घर के बाहर ही नहीं, बल्कि घर के अंदर भी सावधानी रखना जरूरी है. एक और जरूरी बात यह है कि एडीज मच्छर सिर्फ रात में नहीं काटता, बल्कि दिन में भी सक्रिय रहता है. इसलिए दिन में भी मच्छरों से बचाव जरूरी है. गमले की प्लेट, कूलर, बाल्टी, पुराने टायर या कोई खुला बर्तन, जहां भी पानी जमा हुआ, वहां मच्छरों को पनपने का मौका मिल सकता है. इसलिए बारिश के बाद घर के आसपास एक बार जरूर देख लें कि कहीं पानी जमा तो नहीं है. कई बार डेंगू का खतरा बड़ी गंदगी में नहीं, बल्कि थोड़े से जमा पानी में छिपा होता है. अब बात डेंगू के लक्षणों की. इसी बारे में हमने डॉक्टर शशांक से बात की. डॉक्टर के मुताबिक, तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द, उल्टी या त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखें, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वहीं, सिर्फ बुखार कम हो जाने से यह नहीं मान लेना चाहिए कि खतरा टल गया है. तेज पेट दर्द, बार-बार उल्टी, नाक या मसूड़ों से खून आना, खून की उल्टी या मल में खून और बहुत ज्यादा कमजोरी जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करें. डेंगू से बचने के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें. गमलों की प्लेट, कूलर, बाल्टी और पुराने टायर को नियमित रूप से खाली और साफ करते रहें. पानी के बर्तनों को ढककर रखें और दिन में भी मच्छर भगाने वाली दवा का इस्तेमाल करें. अगर डेंगू का शक हो, तो खुद से कोई दवा न लें. डॉक्टर की सलाह लें, आराम करें और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेते रहें. बुखार या दर्द में पैरासिटामोल का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि एस्पिरिन और आइबुप्रोफेन से बचने की सलाह दी जाती है. इसलिए इस बारिश में सिर्फ बारिश से नहीं, बल्कि मच्छरों से भी बचाव करना जरूरी है.

The post Video: बारिश के बाद बढ़ सकता है डेंगू का खतरा, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment