लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नवरात्रि से पहले किचन की ऐसे करें सफाई, तेल-चिकनाई का नामोनिशान नहीं रहेगा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Kitchen Cleaning Hacks: नवरात्रि शुरू होने से पहले घर की साफ-सफाई करना लगभग हर घर में शुरू हो जाता है. पूजा की तैयारी से लेकर किचन की सफाई तक, लोग घर के हर कोने को चमकाने में जुट जाते हैं. लेकिन किचन की सफाई थोड़ी मुश्किल होती है, क्योंकि गैस चूल्हे, टाइल्स, कैबिनेट और प्लेटफॉर्म पर तेल और मसालों की चिकनाई जल्दी जम जाती है. 

कई बार रोजाना सफाई करने के बाद भी किचन पूरी तरह साफ नहीं दिखता. अगर आपके किचन में भी तेल की परत जम गई है, तो नवरात्रि से पहले कुछ आसान घरेलू तरीकों से इसे साफ (Kitchen Cleaning Hacks) किया जा सकता है. इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत या महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी.

गैस चूल्हे की सफाई से करें शुरुआत

किचन की सफाई करते समय सबसे पहले गैस चूल्हे और उसके आसपास की जगह साफ करें. चूल्हे पर जमी चिकनाई को हटाने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. इस घोल में कपड़ा या स्पंज भिगोकर चिकने हिस्से पर (Kitchen Cleaning Hacks) कुछ देर रखें.

इससे जमा हुआ तेल नरम होने लगेगा और उसे पोंछना आसान हो जाएगा. बहुत ज्यादा रगड़ने के बजाय पहले चिकनाई को ढीला करें और फिर साफ कपड़े से पोंछें.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

किचन की टाइल्स पर जमा तेल ऐसे हटाएं

गैस के पीछे लगी टाइल्स पर तेल के छींटे पड़ते रहते हैं. समय पर सफाई न होने पर यहां चिकनाई की मोटी परत बन सकती है. इसके लिए गुनगुने पानी और डिश सोप का घोल बनाकर टाइल्स पर लगाएं.

कुछ मिनट बाद मुलायम स्पंज से साफ करें और आखिर में साफ गीले कपड़े से पोंछ दें. टाइल्स के बीच की गंदगी के लिए बहुत तेज या नुकीली चीज का इस्तेमाल करने से बचें, वरना सतह पर खरोंच आ सकती है.

किचन कैबिनेट को भी करें साफ (Kitchen Cleaning Hacks)

कैबिनेट के हैंडल और गैस के पास वाले कैबिनेट पर भी तेल चिपक सकता है. लकड़ी या लैमिनेट की सतह पर सफाई करने से पहले उसके मटेरियल को ध्यान में रखें. हल्के साबुन वाले पानी में कपड़ा भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ें और फिर सतह को पोंछें. सफाई के बाद कैबिनेट को सूखे कपड़े से जरूर पोंछें, ताकि नमी लंबे समय तक न रहे.

यह भी पढ़ें: मिक्सर जार से नहीं जा रही मसालों की गंध? ऐसे करें चुटकियों में सफाई

स्लैब की सफाई में न छोड़ें कोई कोना

किचन प्लेटफॉर्म पर खाना बनाते समय तेल, आटा और मसालों के छोटे-छोटे निशान रह जाते हैं. पहले सूखे कपड़े से बिखरा हुआ सामान हटा लें. इसके बाद हल्के क्लीनिंग सॉल्यूशन से प्लेटफॉर्म साफ करें.सिंक के आसपास और गैस के पीछे वाले हिस्से को भी अच्छी तरह साफ करें, क्योंकि इन जगहों पर चिकनाई जल्दी जमा होती है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

सफाई के बाद किचन को रखें सूखा

सिर्फ तेल और गंदगी हटाना ही काफी नहीं है. सफाई के बाद किचन की सतहों को सूखे कपड़े से पोंछना भी जरूरी है. गीली जगह पर धूल और गंदगी जल्दी चिपक सकती है.

यह भी पढ़ें: घर की सफाई में ये 7 जगहें रह जाती हैं गंदी, नवरात्रि से पहले जरूर करें साफ

The post नवरात्रि से पहले किचन की ऐसे करें सफाई, तेल-चिकनाई का नामोनिशान नहीं रहेगा appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment