लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

धार में भीषण हादसा:लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, पति-पत्नी और बेटी की मौत – Dhar: Horrific Accident On Lebad-nayagaon Four-lane, Unknown Vehicle Runs Over Bike,couple And Daughter Killed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जिले की बदनावर तहसील के लेबड़-नयागांव फोरलेन पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में पति-पत्नी और उनकी 13 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया, जिसे खुलवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़ा कठोड़िया गांव निवासी राहुल (35) अपनी पत्नी पूजा (30), बेटी सुमन (13) और छोटी बेटी शिवानी के साथ शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर खेरवास स्थित अपने खेत पर लहसुन की बोवनी के लिए जा रहे थे। जब वे लेबड़-नयागांव फोरलेन स्थित पिटगारा चौराहे पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि राहुल, उनकी पत्नी पूजा और बेटी सुमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं छोटी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 

ये भी पढ़ें: इंदौर: इंदौर के दूषित पेयजल कांड को फिर हवा देने की तैयारी, रविवार को परिवारों से मिलेंगे कांग्रेस नेता

दुर्घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए। सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर लोगों ने पिटगारा चौराहे पर फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस चौराहे पर आए दिन हादसे होते हैं लेकिन फोरलेन प्रबंधन और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रियंका मिमरोट, तहसीलदार सुरेश नागर, एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर और टीआई अमित सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी धरना दे रहे ग्रामीणों और परिजनों को समझाने और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाने में जुटे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘नहीं गिर रहा सर…’:नोएडा की 43वीं मंजिल से कूदने वाले युवक का नया वीडियो, मरने वाला कौन; क्यों दी जान? – New Video Man Who Jumped 43rd Floor Of Noida Supernova Society Who Was He And Why He Did It

रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती पर भारत सख्त:140 नागरिकों की हुई घर वापसी, 55 को वापस लाने की कोशिश तेज – India Takes Firm Stand Recruitment Indians In Russian Army 140 Citizens Returned Efforts Bring Back 55 Others

नोएडा:सेक्टर 94 में युवक ने की आत्महत्या, सुपरनोवा सोसायटी में 43वीं मंजिल से लगाई छलांग; शरीर के हुए टुकड़े – Young Man Commits Suicide In Noida’s Supernova Society

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने क्या कहा? – West Bengal Assembly Speaker Rathindra Bose Hospitalised Chest Pain

फ्लाईदुबई हमला:चाकू नहीं, कुल्हाड़ी से हुआ था कैप्टन स्मित पर वार, फिर भी बचाईं 180 जानें; जांच में नए खुलासे – Flydubai Fz1073 Attack: Uae Calls Incident Terrorist Attack, Co-pilot Attacked Captain Smit With Axe

बीएमडब्ल्यू एफ 450 आर नेकेड स्ट्रीटफाइटर से उठा पर्दा:मिला 420cc पैरेलल-ट्विन इंजन, जानें कितनी फुर्तीली है? – Bmw F 450 R Naked Streetfighter Unveiled: Features 420cc Parallel-twin Engine Check Details

Leave a Comment