लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नवरात्रि शुरू होने से पहले कर लें ये जरूरी शॉपिंग, पूजा वाले दिन नहीं लगानी पड़ेगी बाजार की दौड़

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Navratri Puja Samagri List: नवरात्रि का यह आने वाला त्योहार हम सभी के लिए बहुत ही खास और खुशियों से भरा होता है. इन नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है, जिसकी वजह से हमारे घरों में भी एक अलग ही पवित्र माहौल का अहसास होता है. हर किसी की यह चाहत होती है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एकदम सही तरीके से की जाए और उसमें किसी भी तरह की कोई कमी न रह जाए. लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोग पूजा वाले दिन ही सामान खरीदने के लिए बाजार की तरफ भागते हैं.

पूजा वाले दिन शॉपिंग करने की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि उस दिन भीड़ बहुत ज्यादा रहती है, और धक्का-मुक्की होने की वजह से समय की भी काफी ज्यादा बर्बादी हो जाती है. कई बार तो ऐसा भी होता है कि हड़बड़ी और लास्ट मोमेंट में शॉपिंग करने की वजह से हम कुछ जरूरी चीजें तक खरीदना भूल जाते हैं. अगर आप इस बेवजह की हड़बड़ी से बचना चाहते हैं, तो इसका सबसे सिंपल और आसान तरीका यह है कि आप नवरात्रि की शुरुआत होने से कुछ दिन पहले ही एक-एक करके पूजा में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें खरीदना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपका दिमाग लास्ट मोमेंट में शांत रहता है और आप बिना किसी टेंशन के पूजा-पाठ में मन लगा सकेंगे.

navratri puja items
navratri puja items

कलश स्थापना यानी घटस्थापना की सामग्री

सबसे पहले बात करते हैं पहले दिन की कलश स्थापना यानी कि घटस्थापना की. यह पूजा का पहला और सबसे जरूरी हिस्सा होता है. इसके लिए सबसे पहले मिट्टी का एक बर्तन, थोड़ी साफ मिट्टी और जौ चाहिए. कलश के लिए तांबे या मिट्टी का एक लोटा लें, जिसमें साफ पानी और थोड़ा गंगाजल भरें. लोटे के मुंह पर आम या अशोक के 5 हरे पत्ते रखें. इसके बाद एक पानी वाले नारियल पर लाल चुनरी या कलावा लपेटकर उसे पत्तों के ऊपर रख दें. कलश के अंदर डालने के लिए एक सिक्का, एक सुपारी, थोड़ी दूर्वा घास और अक्षत रख लें. यह सारा सामान पूजा शुरू होने से पहले से ही एक साथ संभालकर रख लें.

ये भी पढ़ें: नवरात्रि के व्रत में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना 9 दिन बिस्तर पर बिताने की आ सकती है नौबत!

माता रानी के श्रृंगार का सामान

अब बात आती है माता रानी के श्रृंगार के सामान की, जिसे सोलह श्रृंगार भी कहा जाता है. मां दुर्गा को सजाना और उन्हें नई लाल चुनरी चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. इसके लिए आप बाजार से एक सुंदर लाल चुनरी और श्रृंगार का पूरा पैकेट ले आएं. इसमें आमतौर पर लाल चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, मेहंदी, काजल, नेलपॉलिश, कंघी, छोटा शीशा, इत्र और पायल जैसी चीजें होती हैं. जब आप पूरे दिल से माता रानी को यह सुंदर श्रृंगार अर्पित करते हैं, तो घर में सुख और पॉजिटिव एनर्जी आती है.

रोज की पूजा और आरती का सामान

इसके बाद बात आती है नौ दिनों तक रोज सुबह और शाम होने वाली आरती और नॉर्मल पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजों की. इन सभी चीजों को भी एक बार में ही खरीदकर रख लेने में आपकी समझदारी है. जब आप एक बार में ही सभी चीजों को खरीदकर रख लेते हैं, तो आपको रोज-रोज दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं. इसके लिए मिट्टी या पीतल का दीया और रूई की लंबी और गोल बत्तियां लाकर पहले से ही घर के मंदिर में रख लें. दीया जलाने के लिए प्योर देसी घी या तिल का तेल चाहिए होगा. इसके अलावा अच्छी खुशबू वाली धूपबत्ती, अगरबत्ती और कपूर का पैकेट भी खरीदकर रख लें. पूजा के दौरान तिलक लगाने के लिए रोली, कुमकुम, हल्दी, चंदन और अक्षत भी तैयार रखें. पूजा के लिए फ्रेश फूल और गेंदे के फूलों की माला रोज चाहिए होगी, लेकिन ध्यान रखें कि माता रानी को लाल रंग का गुड़हल का फूल बहुत पसंद होता है.

ये भी पढ़ें: नवरात्रि व्रत में दोपहर होते-होते खत्म हो जाती है एनर्जी और आने लगते हैं चक्कर? पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

हवन, भोग और कन्या पूजन की तैयारी

अगर आप नवरात्री के दौरान हर रोज अपने घर में छोटा सा हवन करवाते हैं या फिर अष्टमी और नवमी के दिन एक बड़े हवन का आयोजन करते हैं, तो उसकी तयारी भी आपको पहले से करके रख लेनी चाहिए. इसके लिए आपको एक छोटा सा हवन कुंड, आम की सूखी हुई लकड़ियां, हवन में इस्तेमाल होने वाली चीजों का पैकेट, कपूर, लौंग का जोड़ा और इलायची की जरूरत पड़ने वाली है. इसके अलावा मां को भोग लगाने के लिए मिश्री, बताशे, पंचमेवा जैसे कि काजू, बादाम, मखाना, किशमिश और फ्रेश फल खरीदकर रख लें. नवमी वाले दिन छोटी कन्याओं को अपने घर पर पूजने के लिए काले चने, सूजी और पूरी का राशन भी अपनी शॉपिंग लिस्ट में पहले से ही जोड़कर रख लें.

एडवांस शॉपिंग करने के फायदे

समय से पहले यह सारी शॉपिंग कर लेने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको त्योहार वाले दिन बाजार की आपाधापी से छुट्टी मिल जाती है. कभी-कभी एन वक्त पर दुकानों में सामान खत्म भी हो जाता है, जिससे आपकी पूजा में रुकावट आ सकती है. जब घर में सारा सामान पहले से सेट रहता है, तो मन में कोई घबराहट नहीं होती. आप एकदम रिलैक्स होकर अपनी फैमिली के साथ मिलकर त्योहार एंजॉय कर सकते हैं और पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इस दुर्गा पूजा घर पर बनाएं बंगाल की ये 5 मशहूर मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

The post नवरात्रि शुरू होने से पहले कर लें ये जरूरी शॉपिंग, पूजा वाले दिन नहीं लगानी पड़ेगी बाजार की दौड़ appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment