अगस्त का महीना फिल्म लवर के लिए बहुत खास होने वाला है. इस महीने में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं. एक तरफ सनी देओल और इमरान हाशमी टकराएंगे. वहीं श्रद्धा कपूर भी अपने डांस से फैंस का दिल चुराएंगी. वहीं यश भी अपना स्टारडम बिखराएंगे. आइए जानते हैं अगस्त महीने में थिएटर में कौनसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं.
बंटवारा 1947
फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल जैसे स्टार्स हैं. आमिर खान फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म देशभक्ति की भावना से भरी होगी.
आवारापन 2
इस फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी नजर आएंगे. ये रोमांटिक एक्शन फिल्म है. फिल्म 14 अगस्त को ही रिलीज होगी.
प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी
ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज होगी. इस फिल्म में राजकुमार राव और वाकिमा गब्बी नजर आएंगे.
ईठा
फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में होंगी. ये फीमेल सेंट्रिक फिल्म होगी. फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे बहुत पसंद किया गया था.
टॉक्सिक
फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होगी. इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं. फिल्म में तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी, नयनतारा जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म को गीतू मोहनदास ने बनाया है.
नागजिला: नाग लोक का पहला कांड
फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं. ये एक सुपरनैचुरल फिल्म होगी. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी.
लव एंड वॉर
संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर को लेकर भी काफी चर्चा है. फिल्म के 14 अगस्त को रिलीज होने की खबरें हैं हालांकि, अभी तक ऑफिशियली कुछ सामने नहीं आया है. फिल्म डिले भी हो सकती है. इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल दिखेंगे.
इसके अलावा खोसला का घोसला 2 के भी 28 अगस्त को रिलीज होने की खबरें हैं. फिल्म में अनुपम खेर लीड रोल में होंगे.


