लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Hp Panchayat Election Live:बारिश के बीच तीसरे चरण में 1189 पंचायतों के लिए मतदान जारी, वोटरों में उत्साह – Hp Panchayat Election Final Phase Polls Live Updates, Results For Pradhan, Vice Pradhan, Wm Will Announced

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सोलन जिले की 82 पंचायतों में अंतिम चरण के लिए सुबह से ही मतदान चल रहा है। हालांकि मौसम खराबी व हल्की बारिश के बीच अभी कुछ पंचायतों में मतदान प्रक्रिया धीमी चल रही।  बुजुर्ग से लेकर युवा मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। कई जगहों पर जगह कम होने के कारण लोगों को हल्की परेशानी भी आ रही है। हालांकि, अभी तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।

10:19 AM, 30-May-2026

ऊना-कांगड़ा में इतने फीसदी मतदान हुआ।

ऊना जिला में तीसरे चरण के लिए 81 पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 9:00 बजे तक 19.67 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया और कई मतदान केंद्रों में सुबह 7:00 बजे से पहले ही मतदान करने के लिए मतदाता कतर में लगे नजर आए। कांगड़ा जिले में सुबह  9:00  तक 18.04 फीसदी मतदान हुआ। विकास खंड सुजानपुर में 20.50 प्रतिशत मतदान हुआ। 

10:15 AM, 30-May-2026

 बिलासपुर में सुबह नाै बजे तक हुआ 19.22 फीसदी मतदान, झंडूता सबसे आगे

 पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार सुबह 9 बजे तक बिलासपुर जिले की 58 ग्राम पंचायतों में 19.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 87,069 मतदाताओं में से 16,738 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। जिले में सुबह से बारिश हो रही है,इसके बावजूद लोग वोट करने पहुंच रहे हैं।  जिले में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक उत्साह दिखाया। 43,591 महिला मतदाताओं में से 9,325 महिलाओं ने मतदान किया, जिससे महिला मतदान प्रतिशत 21.39 रहा। वहीं 43,477 पुरुष मतदाताओं में से 7,413 ने वोट डाले और पुरुष मतदान प्रतिशत 17.05 दर्ज किया गया। झंडूता विकास खंड मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रहा। यहां 22,267 मतदाताओं में से 4,799 ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 21.55 दर्ज किया गया। इसके बाद सदर विकास खंड में 18.25 प्रतिशत, घुमारवीं में 19.18 प्रतिशत तथा श्री नयना देवी जी विकास खंड में 15.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के गृह बूथ विजयपुर का है। लोग बारिश में भीग रहे हैं, लेकिन इस बूथ पर मतदाताओं को बारिश में खड़ा होने की कोई व्यवस्था नहीं है।

10:07 AM, 30-May-2026

देव आज्ञा का पालन करने के लिए फर्श पर ही सजा दिया बूथ

सैंज घाटी की तलाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर एक में कंढा मतदान केंद्र में देवसंस्कृति और लोकतंत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने की अनूठी मिसाल देखने को मिली । पंचायत के कंढा गांव में सजे मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टी फर्श पर बैठकर ही मतदान करवा रहे हैं। पोलिंग पार्टी ने कमरे के फर्श पर बैठकर मतदान करवाने का निर्णय देवता गर्ग ऋषि के सम्मान में किया । दरअसल कंढा गांव के कुछ क्षेत्र में देव प्रथा के अनुसार कुर्सी पर बैठना तथा पलंग पर सोना मना है। इस प्रथा का पता जैसे ही पोलिंग पार्टी को देवपरंपरा का पता चला तो उन्होंने भी देव प्रथा का निर्वहन करने का फैसला किया और बिना कुर्सी-टेबल के बूथ सजा दिया । ऐसे में पोलिंग टीम के प्रिसाइडिंग ऑफिसर मनोज महाजन, पोलिंग ऑफिसर मनोज शर्मा, सोमदत्त व चरणजीत तथा सुरक्षा कर्मचारी भागादेई व ईश्वर दास ने भी देव परंपरा तथा प्राचीन मान्यता का निर्वहन करने का फैसला किया तथा फर्श पर बैठ कर मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया निभाते रहे। ऊधर मतदान टीम द्वारा देव परंपरा को महत्व दिए जाने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों ने मतदान प्रक्रिया में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया ।

जिला कुल्लू 9 बजे तक 20.50 फीसदी मतदान

विकास खंड आनी 16.49 फीसदी

विकास खंड बंजार 19.11फीसदी

विकास खंड भुंतर 20.75 फीसदी

विकास खंड कुल्लू 21.32 फीसदी

विकास खंड नग्गर 23.78 फीसदी 

विकास खंड निरमंड 20.83 फीसदी

 

10:04 AM, 30-May-2026

लगातार बारिश और बीमारी के बावजूद नहीं डिगा हौसला, पालकी में पहुंचकर डाला वोट

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दौरान झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नघयार में लोकतंत्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई। लगातार हो रही बारिश के बीच 65 वर्षीय बीमार देवराज को ग्रामीणों और परिजनों ने पालकी में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्वास्थ्य खराब होने और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद देवराज ने मतदान करने का निर्णय लिया। बारिश के कारण रास्ता भी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें पालकी में बैठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने देवराज के इस जज्बे की सराहना की। उनका कहना था कि लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी के लिए दिखाई गई यह प्रतिबद्धता अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणा है। पंचायत चुनाव के दौरान नघयार पंचायत से सामने आई यह तस्वीर बताती है कि मतदान के प्रति लोगों में कितना उत्साह और जागरूकता है। उम्र, बीमारी और खराब मौसम भी देवराज को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने से नहीं रोक सके।

09:58 AM, 30-May-2026

शिमला में चार पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान 

शिमला जिले में ग्राम पंचायत खड़ाहन वार्ड नंबर तीन में परिवार की चार पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। 101 वर्षीय पदम दास, केवल राम 76, 47 वर्षीय महेंद्र सिंह और 24 साल के दीपक मेहता ने मतदान किया। इसके अलावा एक अन्य पंचायत में  90 साल की शांति देवी ने भी मतदान किया। 

09:50 AM, 30-May-2026

कुल्लू में 76 पंचायतों के लिए हो रहा मतदान, मतदाताओं में उत्साह

कुल्लू जिले में पंचायतीराज चुनाव के लिए अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह के वक्त जिला में हुई रिमझिम बारिश के बाद मौसम सुहाना बन गया है और लोग बड़ी संख्या में मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। तीसरे चरण के लिए जिला की 76 पंचायत में मतदान हो रहा है और इसमें करीब एक लाख मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।  वोटिंग के लिए युवाओं, महिला और बुजुर्गों सभी में उत्साह देखने को मिल रहा है। उपयुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि 76 पंचायत में सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो गया है जो दोपहर बाद 3:00 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य की मतगणना शुरू होगी।

09:41 AM, 30-May-2026

मंडी बारिश के बीच तीसरे चरण का मतदान, केंद्रों पर सुबह नहीं दिखी भीड़

मंडी जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे चरण के तहत 183 पंचायतों में मतदान जारी है। हालांकि रात भर हुई बारिश का असर मतदान प्रक्रिया की शुरुआत पर साफ दिखाई दिया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बावजूद अधिकांश मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की भीड़ नजर नहीं आई। बारिश के बीच इक्का-दुक्का मतदाता छाता लेकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे। लगातार वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मई में मौसम का मिजाज दिसंबर जैसा महसूस होने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। कई क्षेत्रों में रात से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ा। नाचन क्षेत्र की कोट पंचायत में भी मतदान चल रहा है। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।

09:36 AM, 30-May-2026

चंबा में सुबह छह बजे ही बूथ पर पहुंचे लोग

चंबा जिला में सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों में मतदान करने को लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। आसमान में बादल छाए होने से जल्द से जल्द मतदान करने की आस लिए लोग पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रो में मक्की बुवाई, गुड़ाई  का कार्य भी चल रहा है। लिहाजा, अपने अधिकार का इस्तेमाल कर ने को लेकर लोगों के चेहरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तृतीय चरण के  जिले की 85 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया हो रही है।   जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि तीसरे चरण के तहत विकास खंड चम्बा की 15, तीसा की 16, मैहला की 17, सलूणी की 14 और भटियात की 23 पंचायतें शामिल हैं।




Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘अब भी न मिला प्यार तो क्या फायदा’:दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी – Mother-in-law Adamant On Living With Her Lover Son-in-law

Box Office Collection Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Know Total Earning Of Haiwaan – Entertainment News: Amar Ujala

बीवी ने ली पति की जान:बेटे-बेटी ने दिया मां का साथ, ई-रिक्शा में लाश रख नहर में फेंकी; अपने क्यों बने दुश्मन? – Wife Strangles Husband To Death Dumps Body In Canal Children Aided Mother In Crime

टाटा में विवाद:ट्रस्ट्स ने एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को क्यों बताया ‘अवैध’? जानिए अनबन की पूरी कहानी – Tata Sons Governance Clash: Why Tata Trusts Called N Chandrasekaran’s Reappointment ‘illegal’ And ‘void’

Waiting Hai Web Series Review In Hindi And Rating Featuring Divyendu Sharma – Entertainment News: Amar Ujala

जम्मू-कश्मीर मुठभेड़:मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी, पुलिस ने कहा- ‘तुम भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते’ – Two Pakistani Terrorists From Jaish-e-mohammed Killed In Jammu And Kashmir Encounter Have Been Identified

Leave a Comment