लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मक्का पैक्ट पर अब आ गया…’, हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच हो रही जंग के बीच अब पाकिस्तान कह रहा है कि वह मक्का पैक्ट के तहत अपनी जिम्मेदारी निभाएगा. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने 17 सितंबर को कहा है कि सऊदी अरब के मक्का शहर के पास ड्रोन हमले की कोशिश किए जाने के बाद, इस्लामाबाद मक्का समझौते के तहत अपना दायित्व निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है. अगर ऐसा होता है तो फिर पाकिस्तान उन हूती विद्रोहियों पर हमला करेगा, जिसका सपोर्ट ईरान करता है.

हूती ने मक्का पर हमले से किया इनकार

ख्वाजा आसिफ का ये बयान से समय में आया है जब सऊदी के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने शहर के दक्षिण में हूती विद्रोहियों के एक ड्रोन को मार गिराया है. इसके बाद मक्का शहर समेत सऊदी अरब के पश्चिमी तट के कई इलाकों में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था. सऊदी अधिकारियों के अनुसार, मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसने से पहले ही ड्रोन को मार गिराया गया. हालांकि, हूती विद्रोहियों ने मक्का या किसी भी इस्लामी धार्मिक स्थल को निशाना बनाने से इनकार किया है.

मक्का पर हमले को लेकर ख्वाजा आसिफ की चेतावनी

यह घटना सऊदी अरब और ईरान समर्थित समूह के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में हुई है. इस ग्रुप ने हाल के दिनों में सऊदी अरब के इलाके में हमले किए हैं और लाल सागर, उसके आसपास समुद्री परिवहन के लिए खतरा पैदा किया है. पाकिस्तान के जियो न्यूज के अनुसार, ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘अगर मक्का पर हमला होता है तो उसकी सुरक्षा के लिए किसी रक्षा समझौते की जरूरत नहीं है.’ उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान को किसी समझौते की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसे समझौते के बिना भी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करना कर्तव्य है.

मक्का पैक्ट पर आ गया समय: ख्वाजा आसिफ

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर तीनों देशों में से किसी की भी क्षेत्रीय अखंडता या भौगोलिक सीमाओं का उल्लंघन होता है तो उसके लिए मक्का समझौते में पारस्परिक रक्षा का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि इसके लागू होने को लेकर बिल्कुल भी कोई अस्पष्टता नहीं है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा या सैन्य रणनीति पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करेगा. ख्वाजा आसिफ ने ये भी कहा कि सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों को लेकर चिंताओं के बीच पाकिस्तान ने ईरान तक सऊदी का संदेश पहुंचाया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ईरान कोई और मोर्चा खोलेगा.’ उन्होंने कहा कि तेहरान पहले से ही इस इलाके में एक संघर्ष में उलझा हुआ है.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment