लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

PM मोदी को जॉर्जिया मेलोनी ने किया बर्थडे विश, ‘मेरे दोस्त आपको…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-दुनिया से जन्मदिन पर बधाई मिल रही हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई देशों के नेता प्रधानमंत्री मोदी को बर्थडे विश कर चुके हैं. इसी क्रम में अब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मेलोनी ने लिखा, ‘मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करती हूं. इटली और भारत के बीच संबंधों का जिक्र करते हुए मेलोनी ने आगे लिखा कि इटली और भारत के बीच गहरी दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है और मिलकर हमारे देशों के लिए सहयोग और तरक्की का भविष्य बना रहे हैं.’

पुतिन-नेतन्याहू ने भी दी बधाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके वैश्विक मंच पर बड़े प्रभाव की तारीफ भी की. पुतिन ने कहा, ‘आपको अपने देशवासियों से बेहद ज्यादा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है. भारत और रूस के बीच खास और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है.’

क्या बोले नेतन्याहू?

उधर, नेतन्याहू ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी और तारीफ करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, आपकी लीडरशिप ने भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बना दिया है. मैं कामना करता हूं कि आप कई और सालों तक इसी तरह नेतृत्व करते रहें और आपका जीवन अच्छी सेहत और खुशियों से भरा रहे.’ नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी एक फोटो भी पोस्ट की.

‘CM जी दीये जलाने उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई…’, राहुल गांधी ने MP सरकार पर बोला हमला

 

 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment