Face Tanning Removal Tips: दिन भर भागदौड़ करने से हमारे चेहरे को काफी नुकसान होता है. चेहरे पर धूल और धूप की वजह से टैनिंग हो जाती है और स्किन का असली रंग छिप जाता है. चेहरे पर टैनिंग न हो और स्किन पर रेडिएंट ग्लो बना रहे, इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. अलग-अलग तरह के फेसवॉश इस्तेमाल करते हैं, पार्लर और सैलून जाते हैं. लेकिन इसके बाद भी कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है.
फेसवॉश और टैनिंग हटाने वाली क्रीम भी हर किसी की स्किन पर एक जैसा असर नहीं करती है. ऐसे में लोग घरेलू उपाय भी आजमाते हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि चेहरे पर टैनिंग कम करने और स्किन पर ग्लो बनाए रखने के लिए क्या किया जा सकता है.
टैनिंग के लिए बनाएं यह आसान पेस्ट

डॉक्टर विनय खत्री के मुताबिक, चेहरे पर टैनिंग न हो और स्किन पर रेडिएंट ग्लो बना रहे, इसके लिए एक चम्मच आलू का रस लें. इसमें एक चम्मच टमाटर का रस, एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल, एक चम्मच गुलाब जल और एक से डेढ़ चम्मच चावल का आटा मिला लें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक फाइन पेस्ट बना लें.
चेहरे पर ऐसे लगाएं पेस्ट पेस्ट

तैयार होने पर इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं. ध्यान रखें कि पेस्ट चेहरे पर एक समान तरीके से लगे. इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. इसके बाद हल्के हाथों से एंटीक्लॉकवाइज दिशा में स्क्रब करते हुए इसे हटा लें. इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें.
कितनी बार करें इसका इस्तेमाल

डॉक्टर विनय खत्री के अनुसार, दो से तीन बार इस रेमेडी का इस्तेमाल करने से सकारात्मक रिजल्ट देखने को मिलेगा. इससे चेहरे पर निखार बढ़ सकता है और स्किन ज्यादा साफ नजर आ सकती है. हालांकि, हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है, इसलिए किसी भी घरेलू उपाय को इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन को ध्यान में रखना जरूरी है.
इस्तेमाल से पहले रखें इन बातों का ध्यान
सभी की स्किन एक जैसी नहीं होती है, इसलिए स्किन पर किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले थोड़ी मात्रा में पेस्ट को स्किन के छोटे हिस्से पर लगा कर देखें. अगर इससे कोई एलर्जी न हो तो फिर पूरे चेहरे पर अप्लाई करना ठीक रहेगा. साथ ही किसी भी पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करते समय आंखों के आस-पास लगाने से भी बचना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: क्या महंगा शैंपू ही बालों के लिए बेहतर होता है? सिर्फ कीमत नहीं, खरीदते समय इन बातों पर भी दें ध्यान


