लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

घर में आई है नन्ही परी? गिफ्ट में बनवाएं सोने की ये प्यारी चीजें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Gold Gift Ideas for Baby Girls: अगर आपके घर में नन्ही परी ने जन्म लिया है और आप उसके लिए कुछ खास और यादगार गिफ्ट लेना चाहते हैं, तो सोने की छोटी-छोटी चीजें एक प्यारा विकल्प हो सकती हैं. बच्ची के लिए आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से छोटा लॉकेट, नन्हे टॉप्स, छोटी अंगूठी या पायल बनवा सकते हैं. ये गिफ्ट लंबे समय तक याद भी रह सकते हैं और खास मौकों पर बच्ची को पहनाए जा सकते हैं.

फूल या बटरफ्लाई डिजाइन वाले टॉप्स

बटरफ्लाई टॉप्स डिजाइन, PC -AI
बटरफ्लाई टॉप्स डिजाइन, PC -AI

छोटी बच्चियों के लिए फूल, बटरफ्लाई या छोटे स्टार डिजाइन वाले टॉप्स काफी प्यारे लगते हैं. इनमें बहुत ज्यादा डिजाइन या लटकन की जरूरत नहीं होती. छोटा और सिंपल डिजाइन बच्ची के लिए ज्यादा अच्छा लगता है. आप गोल्ड में छोटा सा फूल या बटरफ्लाई शेप बनवा सकते हैं.

छोटे हार्ट शेप टॉप्स

हार्ट शेप टॉप डिजाइन, PC -AI
हार्ट शेप टॉप डिजाइन, PC -AI

अगर आपको थोड़ा क्यूट और मॉडर्न डिजाइन पसंद है, तो हार्ट शेप वाले छोटे टॉप्स बनवा सकते हैं. इनमें बीच में छोटा सा डिजाइन या हल्का टेक्सचर दिया जा सकता है. ये डिजाइन देखने में बहुत सिंपल होते हैं, लेकिन बच्चियों पर काफी प्यारे लगते हैं.

छोटा सा लॉकेट

लॉकेट डिजाइन की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI
लॉकेट डिजाइन की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI

नन्ही बच्ची के लिए छोटा सा लॉकेट भी बनवाया जा सकता है. इसमें नाम का पहला अक्षर, छोटा हार्ट, फूल या स्टार का डिजाइन रखा जा सकता है. आजकल पर्सनल टच वाले छोटे पेंडेंट भी गिफ्ट के लिए पसंद किए जाते हैं.

छोटी सी अंगूठी

अंगुठी की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI
अंगुठी की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI

अगर आप बच्ची के लिए कुछ बहुत छोटा और यादगार बनवाना चाहते हैं, तो नन्ही सी अंगूठी भी एक विकल्प है. इसमें बीच में छोटा फूल, हार्ट या स्टार डिजाइन बनवाया जा सकता है. हालांकि, बहुत छोटी बच्ची को अंगूठी पहनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है.

छोटी चेन के साथ क्यूट पेंडेंट

छोटी और हल्की चेन के साथ कोई प्यारा सा पेंडेंट भी बनवाया जा सकता है. इसमें बटरफ्लाई, मून, स्टार या हार्ट जैसा डिजाइन रखा जा सकता है. इसे खास मौकों के लिए संभालकर भी रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: चांदी की बिछिया में चाहिए कुछ हटके? देखें 4 खूबसूरत और यूनिक डिजाइन

The post घर में आई है नन्ही परी? गिफ्ट में बनवाएं सोने की ये प्यारी चीजें appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment