लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दुर्गा पूजा 2026: सप्तमी से दशमी तक क्या पहनें? जानें हर दिन का परफेक्ट कलर और लुक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा आते ही मेरे दिमाग में भी एक सवाल घूमने लगता है आज क्या पहनूं. पंडाल घूमने जाना हो, दोस्तों के साथ तस्वीरें क्लिक करनी हों या परिवार के साथ पूजा का प्लान हो, हर दिन कुछ अलग पहनने का मन करता है. लेकिन पांचों दिन के लिए कपड़े और खासकर उनका रंग तय करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इस बार सप्तमी से दशमी तक अपना लुक पहले से प्लान कर लीजिए. हर दिन एक अलग रंग की साड़ी, कुर्ती, सूट या वेस्टर्न आउटफिट चुनकर आप अपने पूजा लुक में थोड़ा बदलाव ला सकती हैं. इससे रोज क्या पहनना है, इसकी टेंशन भी कम होगी और हर दिन की तस्वीरें भी अलग नजर आएंगी.

सप्तमी पर पहनें लाल रंग (Durga Puja Color Guide)

पूजा के दिनों की शुरुआत लाल रंग के साथ करना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. सप्तमी के दिन लाल साड़ी, कुर्ती या सूट ट्राई कर सकती हैं. अगर पूरा आउटफिट लाल नहीं पहनना चाहतीं, तो लाल दुपट्टा, ब्लाउज या बैग के जरिए भी इस रंग को लुक में शामिल किया जा सकता है.

लाल साड़ी के साथ गोल्डन या हल्की ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनें. वहीं कुर्ती पहन रही हैं तो छोटे झुमके और सिंपल फुटवियर के साथ लुक को ज्यादा भारी होने से बचा सकती हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

अष्टमी पर सफेद या ऑफ-व्हाइट ट्राई करें

अष्टमी के दिन सफेद और ऑफ-व्हाइट रंग का लुक काफी एलिगेंट नजर आता है. खासकर अगर आपको सिंपल और क्लासी कपड़े पसंद हैं, तो यह रंग आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. ऑफ-व्हाइट साड़ी के साथ लाल बॉर्डर वाला ब्लाउज पहन सकती हैं. इसके अलावा सफेद कुर्ती के साथ लाल या मरून दुपट्टा भी अच्छा कॉम्बिनेशन बना सकता है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

नवमी पर पीला रंग देगा फ्रेश लुक

नवमी के दिन पीला रंग (Durga Puja Color Guide) आपके पूजा लुक में थोड़ा ब्राइट और फ्रेश टच जोड़ सकता है. पीली साड़ी, कुर्ती या अनारकली के साथ आप आराम से पूरा दिन पंडाल घूम सकती हैं. अगर ब्राइट येलो पसंद नहीं है, तो मस्टर्ड, हल्का पीला या पेस्टल येलो भी चुन सकती हैं. इसके साथ गोल्डन झुमके और सिंपल हेयरस्टाइल रखें.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

दशमी पर लाल-सफेद कॉम्बिनेशन रखें

दशमी के दिन लाल और सफेद रंग का कॉम्बिनेशन पूजा के माहौल के साथ खूब जंचता है. अगर आपके पास लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी है, तो यही दिन उसे पहनने का मौका हो सकता है. साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो सफेद कुर्ती के साथ लाल दुपट्टा या लाल टॉप के साथ सफेद बॉटम भी ट्राई कर सकती हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

रंग चुनते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

  • पूजा के लिए रंग चुनते समय सिर्फ ट्रेंड को न देखें. सबसे जरूरी है कि कपड़ा आरामदायक हो और आप उसमें आसानी से घूम सकें.
  • पंडालों में काफी चलना पड़ सकता है, इसलिए बहुत भारी कपड़ों या ऐसे फुटवियर से बचें जिन्हें पहनकर लंबे समय तक चलना मुश्किल हो.
  • अगर आपको पारंपरिक कपड़े पसंद हैं तो साड़ी, कॉटन सूट या कुर्ती पहन सकती हैं. 
  • वहीं कॉलेज या ऑफिस जाने वाली लड़कियां इंडो-वेस्टर्न लुक भी ट्राई कर सकती हैं.

हर दिन एक नया रंग पहनने का मतलब यह नहीं है कि आपको हर दिन नया कपड़ा खरीदना पड़े. पुराने कपड़ों को अलग-अलग दुपट्टे, ज्वेलरी, ब्लाउज या फुटवियर के साथ स्टाइल करके भी पूजा के पांचों दिन अलग लुक बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में धुनुची नाच क्यों किया जाता है? जानें इसके पीछे की परंपरा

The post दुर्गा पूजा 2026: सप्तमी से दशमी तक क्या पहनें? जानें हर दिन का परफेक्ट कलर और लुक appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment