लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आरआरसी:भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, कितना मिलेगा स्टाइपेंड? जानें कौन कर सकता है आवेदन – Rrc Nwr Apprentice Recruitment 2026 Railway Announces 2008 Apprentice Training Slots Apply From October 7

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: उत्तर पश्चिम रेलवे यानी नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए रेलवे की अलग-अलग इकाइयों में कुल 2008 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। विस्तृत नोटिफिकेशन 1 अक्तूबर 2026 को जारी किया गया है, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी।

आरआरसी एनडब्ल्यूआर अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्तूबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे और अभ्यर्थियों को इसकी हार्ड कॉपी रेलवे को भेजने की जरूरत नहीं होगी।

कितने प्रशिक्षण स्लॉट हैं?

इस भर्ती में कुल 2008 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट रखे गए हैं। इनमें डीआरएम ऑफिस अजमेर में 500, बीकानेर में 524, जयपुर में 580 और जोधपुर में 134 स्लॉट हैं। इसके अलावा बीटीसी कैरिज अजमेर में 73, बीटीसी लोको अजमेर में 69, कैरिज वर्कशॉप बीकानेर में 33 और कैरिज वर्कशॉप जोधपुर में 67 स्लॉट हैं।

किन ट्रेड में मिलेगा प्रशिक्षण?

अलग-अलग रेलवे इकाइयों में कई ट्रेड के लिए प्रशिक्षण स्लॉट उपलब्ध हैं। इनमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट जैसे ट्रेड शामिल हैं। अभ्यर्थी उपलब्ध विकल्पों में से केवल एक यूनिट का चयन कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

मंडल/यूनिट अनुसार रिक्तियों का विवरण

 














































मंडल/यूनिट कुल पद
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर 500
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर 524
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जयपुर 580
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जोधपुर 134
बी.टी.सी. कैरिज, अजमेर 101
बी.टी.सी. लोको, अजमेर 69
कैरिज वर्कशॉप, बीकानेर 33
कैरिज वर्कशॉप, जोधपुर 67
कुल 2008

 

आयु सीमा कितनी है?

अभ्यर्थी की आयु 6 नवंबर 2026 को कम से कम 15 वर्ष और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। ओबीसी अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन कैसे किया जाएगा?

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए नहीं होगा। चयन के लिए 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के प्रतिशत का साधारण औसत लेकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। समान अंक होने की स्थिति में अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण भी होगा।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

अन्य सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद आवेदन में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

आवेदन कैसे करना होगा?

अभ्यर्थियों को उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, आधार नंबर, 10वीं की जानकारी और तकनीकी योग्यता से जुड़ी जानकारी सावधानी से भरनी होगी। एक अभ्यर्थी केवल एक यूनिट के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

अंतिम तारीख का ध्यान क्यों जरूरी है?

आरआरसी एनडब्ल्यूआर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है। इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए और फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी और दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सियासत:जयंत को एनडीए के कोटे से राज्यसभा भेजने की तैयारी, विधानसभा चुनाव में सपा के मुद्दे को रोकने की रणनीति – Preparation To Send Jayant Chaudhary To Rajya Sabha From Nda Quota, Amid Political Debate Ahead Of Up Polls

महाराष्ट्र:दिवेआगर में पसरा मातम, समुद्र में आठ छात्रों के डूबने से आलंदी में शोक की लहर; कैसे हुआ था हादसा? – Maharashtra Raigad Diveagar Beach Drowning Students Alandi Mourning

बेटे ने की थी मां की हत्या:26 महीने तक पुलिस को छकाता रहा बेटा, अब खुला रामबेटी की मौत का राज, सब रह गए हैरान – Son Had Murdered His Mother Case Solved After 26 Months

क्या हमलावर अकेला नहीं था?:फ्लाईदुबई मामले की जांच में नया खुलासा; सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक आई सामने – Flydubai Case New Theory Emerge In Investigation Attacker Was Not Lone Israel Security Flaws

ट्रैफिक जाम की टेंशन खत्म:हवा में दौड़ेगी यह स्काई बस, नितिन गडकरी ने दिखाया नया विजन; क्या बदल जाएगा सफर? – Skybus Concept: Gadkari Showcases Elevated Electric Pods; This Future Urban Transport?

पीएम मोदी ने कैप्टन मच्छार से बात की:बातचीत के दौरान भावुक हुए भारतीय पायलट, बोले- हम सबको हनुमान जी ने बचाया – Pm Modi Speaks To Flydubai Indian Pilot Smit Machchar Who Save Hundreds Of Life

Leave a Comment