लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पीएम मोदी ने कैप्टन मच्छार से बात की:बातचीत के दौरान भावुक हुए भारतीय पायलट, बोले- हम सबको हनुमान जी ने बचाया – Pm Modi Speaks To Flydubai Indian Pilot Smit Machchar Who Save Hundreds Of Life

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छार की बहादुरी की सराहा, जिनके साहस से फ्लाईदुबई के विमान में सवार क्रू सदस्यों समेत 180 लोगों की जान बच सकी थी। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कैप्टन मच्छार से घटना से बारे में पूरी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छार के अनुभव के बारे में जाना और पूछा कि ऐसे मुश्किल हालात में भी उन्होंने कैसे खतरे का सामना किया और हिम्मत बनाए रखी। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की कामना की। 

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी से टली बड़ी आतंकी घटना

बुधवार को दुबई से इस्राइल की राजधानी तेल अवीव जा रहे विमान को क्रैश कराने की कोशिश की गई। आरोपी विमान का सह-पायलट ही था। आरोपी ने विमान के भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर नुकीली चीज से हमला किया। हालांकि कैप्टन स्मित मच्छार ने बुरी तरह से घायल होने के बाद भी हिम्मत दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद कुछ यात्री कॉकपिट में दाखिल हुए और उन्होंने आरोपी को काबू किया। इसके बाद किसी तरह से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। हमले के समय विमान में सवार 174 यात्रियों में से 150 इस्राइली नागरिक थे। 

इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में भी कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की थी। पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘स्मित मच्छार एक हीरो हैं। बहुत ही खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भी उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए बहुत ही हिम्मत दिखाई। उनकी बहादुरी की वजह से ही सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। हम उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की पत्नी और माता-पिता से भी बात की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों की जान बचाने के लिए बहादुरी की तारीफ की और उन्हें भरोसा दिलाया कि भारतीय मिशन हर मुमकिन मदद दे रहा है।

नेतन्याहू और ट्रंप समेत कई नेताओं ने की थी कैप्टन स्मित की तारीफ

कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी बहादुरी और मुश्किल हालात में भी हिम्मत न हारने के जज्बे की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। इस्राइल के प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छार को हीरो बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को मेरा सलाम। गंभीर रूप से घायल होने का बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाई और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। जिससे यात्रियों को आरोपी को काबू करने का मौका मिल गया। इससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। कैप्टन मच्छार ने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें कई इस्राइली नागरिक भी थे। मैं कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’ 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत की जमकर तारीफ की और उन्हें हीरो बताया। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आरआरसी:भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, कितना मिलेगा स्टाइपेंड? जानें कौन कर सकता है आवेदन – Rrc Nwr Apprentice Recruitment 2026 Railway Announces 2008 Apprentice Training Slots Apply From October 7

क्या हमलावर अकेला नहीं था?:फ्लाईदुबई मामले की जांच में नया खुलासा; सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक आई सामने – Flydubai Case New Theory Emerge In Investigation Attacker Was Not Lone Israel Security Flaws

ट्रैफिक जाम की टेंशन खत्म:हवा में दौड़ेगी यह स्काई बस, नितिन गडकरी ने दिखाया नया विजन; क्या बदल जाएगा सफर? – Skybus Concept: Gadkari Showcases Elevated Electric Pods; This Future Urban Transport?

गांधी जयंती:राहुल बोले- उन्होंने हमें अन्याय के आगे कभी न झुकना सिखाया, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि – Gandhi Jayanti Congress Leader Tribute Rahul Kharge

गोविंदा-कोमल रानी: डेटिंग रूमर्स के बीच चीची संग रोमांटिक अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस, दिखाई ‘रूपा’ की पहली झलक – Komal Rani Swarnkar Govinda Upcoming Movie Roopa First Look Out Amid Their Dating And Linkup Rumours

एलपीयू हिंसा:मिग-23 पर खड़ा ‘वायरल शख्स’ गिरफ्तार, मंडी से धरा गया नाबालिग; अब तक 12 काबू – Lpu Violence Minor Student Arrested From Mandi Photo Viral 12 Arrested So Far

Leave a Comment